फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ghaziabad and Lucknow will be among the finalists

गाजियाबाद और लखनऊ के बीच होगा फाइनल

Wed, 09 Nov 2016 12:18 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 09 Nov 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
 टाउनहाल क्लब आल इंडिया गोल्ड कप प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट में मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में पीएनबी गाजियाबाद ने मेजबान टाउनहाल क्लब के सपने चूर करते हुए 7-1 के भारी अंतर से पराजित कर फाइलन का टिकट पक्का किया। दूसरे मैच में संघर्षपूर्ण हॉकी देखने को मिली और अभी तक अपराजेय चल रही एनईआर वाराणसी की टीम स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ से एक गोल से पराजित होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इस मुकाबले में लखनऊ की टीम ने विजय और वाराणसी के खिलाड़ियों ने दिल जीतने का काम किया। बेहद रोमांचकारी मुकाबले में लखनऊ की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में पीएनबी गाजियाबाद से भिड़ने का अधिकार हासिल किया। 
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल मुकाबला अपेक्षानुरूप नहीं रहा। पीएनबी गाजियाबाद ने ताकतवर टाउनहाल क्लब को शुरू से ही उबरने नहीं दिया और आक्रामक शैली अपनाते हुए ताबड़तोड़ सात गोल ठोक दिए। इससे असहाय नजर आ रही मेजबान टीम के हौसले पस्त हो गए और वह मात्र एक गोल ही कर सकी। इस तरह टाउनहाल क्लब का सफर अंतिम चार में थम गया। मेजबान टीम के परास्त होने से दर्शक भी मायूस हुए। 
विज्ञापन

वहीं, दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अत्यंत जानदार हुआ। स्पोर्ट्स हास्टल लखनऊ और मेजबान टीम की तरह अभी तक की अपराजेय टीम एनईआर वाराणसी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाते हुए एक-दूसरे पर कई आक्रमण किए, लेकिन मध्यांतर तक कोई टीम गोल नहीं कर सकी। दर्शकों ने दोनों टीमों का उत्साहवर्धन किया। खेल प्रेमियों के भारी शोरशराबे के बीच लखनऊ टीम की ओर से जैसे-तैसे एक गोल किया गया। ऐसा लगता था कि मंगलवार का दिन वाराणसी का नहीं था, इसलिए कोई खिलाड़ी पेनाल्टी कार्नर को गोल में तब्दील नहीं कर सका और अन्य मौके भी टीम भुना नहीं सकी, नतीजा उसे मैच खोकर चुकाना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अंपायरिंग लाल खां, फैसल खां, मो. अनवर और अब्दुल सलीम ने की। आयोजन सचिव हाजी एजाज हसन खां उर्फ अच्छू खां ने बताया कि फाइनल मुकाबला बुधवार को अपरान्ह दो बजे से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed