फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   GGIC selected in PM Shree scheme

Shahjahanpur News: पीएम श्री योजना में जीजीआईसी चयनित

Thu, 03 Aug 2023 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
GGIC selected in PM Shree scheme
शहर के चौक क्षेत्र में ​स्थित है राजकीय कन्या इंटर कॉलेज
शाहजहांपुर। चौक क्षेत्र में स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) का चयन पीएम श्री योजना में हुआ है। इसके तहत विद्यालय को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। केंद्र सरकार से अनुरक्षण मद में मिलने वाली धनराशि से 2027 तक स्कूल का विकास किया जाएगा। मॉनिटरिंग सीधे पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) से होगी।
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से पहल की गई है। पांच सितंबर 2022 को शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए पीएम श्री योजना (प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया) शुरू की थी। इसके तहत देश के 14,500 पुराने स्कूलों को अपग्रेड किया जाना है। इसी क्रम में जीजीआईसी का भी चयन हुआ है।
विज्ञापन



पिछले दिनों ही नए भवन में शिफ्ट की गईं थीं छात्राएं
जीजीआईसी का भवन काफी जर्जर था। बारिश में कक्षाओं में पानी भी टपकता था। कई कक्षाओं के लिंटर से प्लास्टर टूटकर गिरने के कारण कक्षाएं बरामदे में चलती थीं। बारिश के मौसम में सुरक्षा की दृष्टि से छात्राओं का अवकाश कर दिया जाता था। अब नए भवन का निर्माण हो चुका है, जो फरवरी 2023 में हैंडओवर भी हो चुका है। बावजूद इसके बिजली बिल बकाया भुगतान न होने के कारण छात्राओं को शिफ्ट नहीं किया जा सका था। बिल जमा होते ही पिछले दिनों छात्राओं को नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया। नए भवन में कॉलेज की करीब 2500 छात्राएं अध्ययन करतीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम श्री योजना में स्कूल को नया स्वरूप दिया जाएगा। बच्चों को स्मार्ट शिक्षा से जोड़ा जाएगा। इसके तहत चयनित स्कूल अपने-अपने क्षेत्रों के अन्य स्कूलों को मेंटरशिप (मार्गदर्शन) प्रदान कर उनका नेतृत्व करेंगे। - हरिवंश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed