फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   GF College releases admission list for seven classes including BA, BSc

Shahjahanpur News: जीएफ कॉलेज ने बीए, बीएससी समेत सात कक्षाओं की प्रवेश सूची जारी की

Wed, 02 Jul 2025 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
GF College releases admission list for seven classes including BA, BSc
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज में प्रवेश को लेकर मंगलवार को बीए, बीएससी समेत कई कक्षाओं की प्रवेश सूची जारी कर दी गई। बीए की दो हजार सीटों में 723 छात्र-छात्राओं के नाम प्रवेश के लिए घोषित किए गए हैं। सूची को कॉलेज के टेलीग्राम चैनल पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन

बारहवीं उत्तीर्ण करने के बाद प्रवेश पाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए थे। पंजीकरण के बाद विद्यार्थियों को कॉपी को कॉलेज में जमा करना था। पूरे महीने चली प्रक्रिया बाद जीएफ कॉलेज ने प्रवेश के लिए मेरिट सूची बनाते हुए छात्र-छात्राओं के नाम जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

बीए में दो हजार सीटों में 723 विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं। बीएससी बायो में 640 सीटों पर 434 नाम सामने आए हैं। इसके अलावा बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी, बीएससी माइक्रोबायोलॉजी में प्रवेश के लिए सूची जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कॉलेज गेट पर चस्पा की गई सूची
विद्यार्थियों की सूची महाविद्यालय के टेलीग्राम चैनल जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर पर जारी की गई है। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा कर दी गई है। प्राचार्य डॉ.मोहसिन ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों का प्रवेश बुधवार से आरंभ हो रहा है। सुबह दस से अपराह्न दो बजे तक और शुक्रवार को सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक प्रवेश लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed