फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   GF College dominates the men's category, while the university dominates the women's category.

Shahjahanpur News: पुरुष वर्ग में जीएफ कॉलेज तो महिला वर्ग में विवि का दबदबा

Wed, 14 Oct 2026 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
GF College dominates the men's category, while the university dominates the women's category.
शाहजहांपुर में स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में कबड्डी प्रतियोगिता में प्र​तिभाग करते ​खिलाड
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित अंतरमहाविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में जीएफ कॉलेज और महिला वर्ग में विश्वविद्यालय परिसर की टीम ने खिताब अपने नाम किया। विजेताओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में जीएफ कॉलेज और विश्वविद्यालय परिसर की टीम के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। रोमांचक मुकाबले में जीएफ कॉलेज ने विश्वविद्यालय परिसर की टीम को 49-47 अंकों से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन

महिला वर्ग में विश्वविद्यालय परिसर की टीम ने एकतरफा मुकाबले में जीएफ कॉलेज को 29-3 अंकों से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में जीएफ कॉलेज, आर्य महिला पीजी कॉलेज, राजकीय डिग्री कॉलेज तिलहर और स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय परिसर की टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर आदित्य कुमार सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डॉ. आलोक कुमार सिंह, निशांत सिंह, प्रो. अजीत सिंह चारग, डॉ. प्रांजल शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed