फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Get ready, now organizations will be able to adopt the park and the ghat

हो जाइए तैयार, अब पार्क और घाट को गोद ले सकेंगी संस्थाएं

Wed, 11 May 2022 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
Get ready, now organizations will be able to adopt the park and the ghat
शहर का गर्रा स्थित घाट - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शहर में स्थापित पार्क और घाट को विकसित रखने के लिए गणमान्य लोगों का सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए पार्क और घाट को गोद लेना होगा। जनसहभागिता के जरिये शहर के वातावरण को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने का प्रयास किया जाएगा। नगर निगम ने सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों, बड़े प्रतिष्ठानों के मालिकों से जनसरोकार वाले कार्यों के लिए आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन

गर्रा नदी के पास बने गांधी पार्क को काफी बेहतर तरीके से बनाया गया था, पर कुछ वर्षों में उसकी हालत खराब हो गई। राजघाट चौकी से चंद कदम पर स्थित पार्क और गर्रा घाट को नशेड़ियों ने अपना अड्डा बना रखा है। अमर उजाला के द्वारा घाट को विकसित कराने के लिए मुहिम शुरू करने के बाद एसपी एस. आनंद ने संज्ञान लेते हुए पार्क और घाट पर कब्जा जमाए नशेड़ियों को खदेड़ने के निर्देश दिए। इस मुहिम में अब नगर आयुक्त संतोष शर्मा भी जुड़ गए हैं। नगर आयुक्त का कहना है कि घाट की सफाई करा दी गई। सीढ़ियां, लाइट व अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त कराएंगे। उन्होंने अपील की है कि गर्रा घाट और पार्कों को पूरी तरह से दुरुस्त कराकर वह सामाजिक संगठनों आदि को गोद देना चाहते हैं। गोद लेने के बाद संबंधित संगठन अपने स्तर से घाट की देखभाल करें तो गंदगी खत्म होगी, साथ ही लोगों की आवाजाही भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

सोसायटी बनाकर काम कर सकते संगठन
-बड़े शहरों की तरह सोसायटी बनाकर संगठन काम कर सकते हैं। कुछ लोगों को मिलाकर एक सोसायटी का गठन कर माली व सुरक्षाकर्मी रखकर पार्क व घाट की व्यवस्था को बेहतर किया जा सकता है। ऐसा होने से पार्क की सफाई से लेकर सुरक्षा तक हो सकती है। संगठन को उनके नाम का बोर्ड लगाने का अधिकार भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 मई तक प्राप्त कर सकते प्रस्ताव
-सहायक नगर आयुक्त अंगद गुप्ता ने बताया कि नगर निगम द्वारा अपनी सीमा स्थित पार्कों व अन्य हरियाली स्थलों के विकास एवं अनुरक्षण के लिए नागरिक सहभागिता को प्रोत्साहित करेगा। नगर के प्रमुख औद्योगिक प्रतिष्ठानों, शैक्षिक संस्थानों, कार्यालयों, पब्लिक सेक्टर इकाइयों, बैंकों, निजी प्रतिष्ठानों, सामाजिक संस्था एवं समितियों आदि से पार्कों के अनुरक्षण के लिए गोद लिए जाने के प्रस्ताव निर्धारित प्रारूप पर आमंत्रित किए हैं। पार्क व घाट को आगामी तीन वर्षों के लिए गोद दिया जाएगा। संबंधित संस्था को इस संबंध में नगर निगम के साथ एक अनुबंध करना होगा। उनके मोबाइल नंबर 7355335903 से संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। प्रस्ताव प्राप्त करने की अंतिम तिथि17 मई 2022 निर्धारित की गई है।

गर्रा घाट के मुद्दे पर पृथ्वी आज देगी नगर आयुक्त को ज्ञापन
-पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने वाली पृथ्वी संस्था भी अमर उजाला की मुहिम के साथ जुड़ गई है। गर्रा घाट के मुद्दे पर संस्था के पदाधिकारी मंगलवार दोपहर नगर आयुक्त संतोष शर्मा से मुलाकात कर ज्ञापन देंगे। यह जानकारी संस्था सचिव डा.धीरज रस्तोगी ने दी। संस्था के डायरेक्टर डा.विकास खुराना ने बताया कि घाट की नियमित साफ सफाई की मांग की जाएगी। इसके अलावा कैबिनेट मंत्रियों को पत्र लिखकर यहां रिवर फ्रंट बनाएं जाने की संभावनाओं पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed