फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   GCA defeated the Shahjahanpur Kings team by 222 runs.

Shahjahanpur News: जीसीए ने शाहजहांपुर किंग की टीम को 222 रन से हराया

Fri, 25 Sep 2026 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
GCA defeated the Shahjahanpur Kings team by 222 runs.
शाहजहांपुर। कैंट स्थित मैदान पर खेले गए क्रिकेट मैच में जीसीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शाहजहांपुर किंग को 222 रन से हरा दिया। जीसीए के बल्लेबाज अरनव कुशवाहा ने 60 रन की शानदार पारी खेली, जबकि गेंदबाज अभिजीत चौहान ने पांच विकेट लेकर विपक्षी टीम की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीसीए की टीम ने 40 ओवर में 10 विकेट खोकर 274 रन बनाए। अरनव कुशवाहा ने सर्वाधिक 60 रन बनाए। जीसीए के बल्लेबाजों ने उपयोगी पारियां खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। शाहजहांपुर किंग के गेंदबाजों का प्रदर्शन प्रभावी नहीं रहा। गेंदबाजों ने 55 रन वाइड के रूप में दिए। कुल 85 रन अतिरिक्त मिलने से जीसीए के स्कोर को मजबूती मिली।
विज्ञापन

274 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहजहांपुर किंग की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। जीसीए के गेंदबाजों के सामने उसके बल्लेबाज टिक नहीं सके और पूरी टीम 52 रन पर ही सिमट गई। अभिजीत चौहान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके। उनके अलावा अन्य गेंदबाजों ने भी कसी हुई गेंदबाजी कर शाहजहांपुर किंग के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। इस तरह जीसीए ने मुकाबला 222 रन से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed