फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   gas cylinder problem

तीन दिन से गैस न मिलने पर हंगामा

Wed, 31 Dec 2014 12:09 AM IST
तिलहर (शाहजहांपुर)
तिलहर (शाहजहांपुर) Updated Wed, 31 Dec 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
gas cylinder problem
तीन दिन से गैस न देने और सिलेंडर ब्लैक करने का आरोप लगाते हुए सैकड़ों उपभोक्ताओं ने पुराने रोडवेज के निकट गैस वितरण स्थल पर हंगामा किया। लोगों ने इंडेन गैस एजेंसी और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

तिलहर गैस एजेंसी के कर्मियों द्वारा पुराने रोडवेज के निकट वितरण स्थल पर सुबह सात बजे से लाइन में लगे सैकड़ों उपभोक्ताओं को शाम छह बजे तक वितरक द्वारा आश्वासन देने के बावजूद गैस न देने से हंगामा किया। शोरशराबा होने के बावजूद वितरण स्थल पर प्रशासन, पुलिस अथवा गैस एजेंसी का कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

कुंवरगंज निवासी दुर्गा शर्मा, उम्मरपुर की हसीना, कांकड़ की रेहाना, मौजमपुर की मुन्नी देवी, हिन्दू पट्टी के शमीम अहमद, मौजमपुर के रामदास ने बताया कि पिछले तीन दिनों से बराबर वे लोग गैस के लिए वितरक के आश्वासन पर चक्कर लगा रहे हैं। भूखे प्यासे ठंड में बैठने के बावजूद उन्हें गैस नहीं दी गई। गाड़ी पर सिलेंडर लाकर 650 से 700 रुपये में ब्लैक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



देर से गाड़ी आने के कारण कुछ लोगों को गैस नहीं मिल सकी है। मैं प्राथमिकता के आधार पर देर शाम तक गैस वितरित करवा रहा हूं। जनवरी से नई व्यवस्था के कारण उपभोक्ताओं में चिंता पैदा हो गई है। 31 दिसंबर और एक जनवरी को गैस वितरण बंद रहेगा। दो जनवरी से सब कुछ सामान्य हो जाएगा और कोई भी गैस से वंचित नहीं रहेगा।
- अशोक सिंह, मालिक, तिलहर गैस एजेंसी


अल्हागंज में भी गैस उपभोक्ता हैं नाराज
अल्हागंज। भारत गैस एजेंसी कुकिंग गैस सिलेंडर न मिलने से उपभोक्ताओं में नाराजगी है। गैस सिलेंडर पाने के लिए उपभोक्ता बाजार में ब्लैक से गैस खरीद रहे हैं।
बता दें कि यहां के भारत गैस एजेंसी पर पिछले चार दिनों से आधार कार्ड और बैंक खाता फार्म पूर्ण कराने के नाम पर गैस बुकिंग बंद कर रखी है। इस बावत गांव सुरचा निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उन्होंने चार दिन पहले फोन से गैस बुकिंग कराई थी, लेकिन उसकी गैस एजेंसी प्रबंधक रसीद देने से मना कर देते हैं। उनका कहना था कि पहली तारीख के बाद आओ।

इस पर एजेंसी प्रबंधक ने सूरजपाल ने बताया कि ऐसा कंपनी के निर्देश पर किया गया है। डीएसओ बीके शुक्ला का कहना है कि गैस की बुकिंग बंद करने का निर्देश किसी को नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed