{"_id":"b05809b94777255ebe7f2b0b64d78ca3","slug":"gas-cylinder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडेन गैस एजेंसी पर डीएसओ का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडेन गैस एजेंसी पर डीएसओ का छापा
पुवायां (शाहजहांपुर)
Updated Sun, 21 Dec 2014 08:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम के आदेश पर जिला पूर्ति अधिकारी ब्रजेश कुमार शुक्ला ने रविवार को नगर स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर छापा मारा। स्टाक और वितरण की जानकारी लेने के बाद उपभोक्ताओं के बयान दर्ज किए। उन्होंने कहा कि मामले की रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
डीएसओ श्री शुक्ला ने बताया कि पुवायां क्षेत्र के लोगों ने आधार कार्ड के बिना गैस नहीं मिलने की शिकायत डीएम से ही थी। डीएम ने उन्हें जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। रविवार को दोपहर में अचानक गैस एजेंसी पहुंचने पर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। एजेंसी स्वामी विनीत सिंह ने बताया कि कंपनी से 31 दिसंबर तक बैंक खाते का नंबर और आधार कार्ड की कापी जमा करने के निर्देश दिए गए है। जिसके लिए जिला स्तर से आधार कार्ड बनाने के लिए टीम बनाई गई, लेकिन टीम एजेंसी पर आधार कार्ड बनाने नहीं आती है। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। डीएसओ ने निर्देश दिए कि गैस मिलने में किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान कोई कमी नहीं पाई गई। इस मौके पर पूर्ति लिपिक संजीव कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।