फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gas agencies to indefinite hanging locks

गैस एजेंसियों पर अनिश्चितकाल को लटके ताले

Wed, 01 Jun 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Wed, 01 Jun 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Gas agencies to indefinite hanging locks
गैस एजेंसियों पर अनिश्चितकाल को लटके ताले
दो गैस एजेंसी संचालकों के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर के विरोध में जिले के एलपीजी वितरकों ने मंगलवार से हड़ताल शुरू कर दी। इस संबंध में एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीएसओ की मौजूदगी में डीएम पुष्पा सिंह से वार्ता की, लेकिन अफसरों से कोई राहत नहीं मिली। एसोसिएशन ने अब अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा करते हुए बुधवार को मंडलायुक्त से भेंट करने का निर्णय किया है। तीन दिन पहले डीएसओ विजय प्रभा ने सिंधौली स्थित पशुपतिनाथ गैस सर्विस और अजय इंडेन गैस सर्विस के सिलेंडर लेकर जा रहे दो लोगों को पकड़कर उनसे पूछताछ की। बाद में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी किए जाने के आरोप में डीएसओ ने दोनों एजेंसी संचालकों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम समेत आईपीसी की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके विरोध में एलपीजी वितरक दो बार डीएम से मिले और एफआईआर निरस्त कर उनसे धन की उगाही करने वाले डीएसओ दफ्तर के लिपिक के तबादले की मांग की थी। मांगों को लेकर प्रशासन से कोई भरोसा नहीं मिलने पर एलपीजी वितरकों ने जिले की सभी 57 गैस एजेंसियों पर ताले डालकर हड़ताल शुरू कर दी। इससे जन सामान्य को होने वाली परेशानी को देखते हुए डीएम ने मंगलवार को वार्ता के लिए वितरकों को फिर बुलाया। बातचीत के दौरान डीएसओ ने एफआईआर को जायज ठहराया। इस पर वितरक बिफर गए। बोले कि विभाग के लोग उनके साथ ऐसा सुलूक कर रहे हैं, मानो वे अपराधी हों।  प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे एसोसिएशन अध्यक्ष शिव नारायण खन्ना ने एफआईआर की विवेचना जल्द कराने का अनुरोध किया। डीएम के निर्देश पर वार्ता में मौजूद एडीएम प्रशासन मुनेंद्र नाथ उपाध्याय ने एसपी ग्रामीण रमेश कुमार भारतीय को एक सप्ताह में पुलिस जांच पूरी कराने का आग्रह किया। डीएम ने हड़ताल से गैस उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए वितरकों को एजेंसियां खोलकर सिलेंडर सप्लाई शुरू कराने को कहा। लेकिन डीएम को हड़ताल के बारे में कोई जवाब दिए बगैर एलपीजी वितरक उनके कक्ष से बाहर निकल आए। बाद में बैठक कर गैस एजेंसी संचालकों ने मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया। वार्ता में पेट्रोलियम एसोसिएशन के अध्यक्ष वीके कपूर समेत रोहित बहल, अनुज गुप्ता, अशोक सिंह, विनीत कुशवाहा, वरुण सिंह, अमित गुप्ता, अंकित वर्मा आदि एलपीजी वितरक शामिल रहे। 
विज्ञापन


तीन हजार घरों में चूल्हे ठंडे पड़ने का दावा 
एलपीजी की 57 एजेंसियों से जिले के करीब चार लाख उपभोक्ता जुड़े हैं। इन एजेंसियों के माध्यम से रोजाना लगभग 50 ट्रकों से आने वाले 15 हजार सिलेंडरों की डिलीवरी थम गई। एलपीजी वितरकों के अनुसार तीन हजार ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्हें डिलीवरी से संबंधित मंगलवार की पर्चियां जारी हुई, लेकिन इन घरों में एलपीजी रिफिल नहीं पहुंचने से वहां के चूल्हे ठंडे पड़ गए।
विज्ञापन


कई जनपदों के एलपीजी वितरकों से मिला समर्थन 
गैस एजेंसी संचालकाें की हड़ताल को खीरी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अतुल जायसवाल, राजेश अग्रवाल, अतुल अग्रवाल व परमानंद राज, मुरादाबाद एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपाल सिंह और बरेली एलपीजी एसोसिएशन की अध्यक्ष रंजना सोलंकी ने लिखित समर्थन देते हुए वायदा किया अनुचित कार्रवाई के विरोध में लिए हर फैसले में उनका समर्थन रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोलियम स्टेशनों पर मंडराया हड़ताल का साया
हड़ताल को समर्थन घोषित कर चुके शाहजहांपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष वीके कपूर ने बताया कि संगठन का प्रांतीय नेतृत्व उच्च स्तरीय वार्ताओं में जुट गया है। समस्या का समाधान जल्द नहीं खोजा गया तो प्रदेश के पेट्रोल पंप बंद होने की नौबत आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed