फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Garra's growling subsided...Khannaut took the spread

Shahjahanpur News: गर्रा की गुर्राहट हुई कम...खन्नौत ने लिया फैलाव

Thu, 19 Sep 2024 04:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 19 Sep 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Garra's growling subsided...Khannaut took the spread
बुधवार को सुभाषनगर की गली में पानी के बीच बच्चे को लेकर निकलता व्यक्ति। संवाद
शाहजहांपुर। गर्रा का जलस्तर बुधवार को घटने से रिहायशी इलाकों में धीरे-धीरे पानी कम होना शुरू हो गया है। पानी घटता देख बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, प्रशासन अब भी अलर्ट मोड पर है।
विज्ञापन

खन्नौत नदी का जलस्तर दस सेंटीमीटर बढ़ने से खन्नौत के किनारे बसे मोहल्लों में अब भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। नदी के किनारे बने चार-पांच मकान पानी से घिरे हैं। शहर में जहां खन्नौत नदी का जलस्तर दस सेंटीमीटर बढ़ा तो वहीं गर्रा का जलस्तर 25 सेंटीमीटर कम मापा गया है। हालांकि, गर्रा नदी के किनारे बसे सुभाषनगर और खन्नौत नदी की ओर से स्थित लोधीपुर मोहल्ले में अब भी पानी भरा हुआ है। मंगलवार की स्थिति को देखते हुए लोगों में डर का माहौल था। सुभाषनगर व लोधीपुर मोहल्लों से लोगों ने पलायन शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

मंगलवार को गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से सुभाषनगर में अली जान की ठेकी के पास स्थित कुछ घरों के अंदर पानी पहुंच गया था। मोहल्ले की शिव कॉलोनी की सड़कों पर पानी चल रहा था। जोकि बुधवार को कम होने पर घरों से पानी निकलने से उनमें रहने वाले लोगों को राहत मिली है। उनका कहना है कि जुलाई में बाढ़ की त्रासदी से गुजरने के बाद एक बार फिर से उस भयावह स्थिति में पहुंचने की बात सोचकर भी डर लगता है। गलियों की सड़क पर चल रहा पानी खाली भूखंडों में भरा हुआ है। इससे मच्छरों के पनपने और बीमारियां फैलने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई में आई बाढ़ से सबक लेते हुए कुछ लोगों ने घरेलू सामान भी छतों पर या सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया था। चिंताओं से घिरे कई बाढ़ प्रभावित मोहल्लों के लोग प्रशासन व अन्य स्रोतों से लगातार बाढ़ को लेकर जानकारी जुटा रहे थे। ऐसे में बैराजों से और पानी के न छोड़े जाने और घटते हुए पानी को देखकर लोगों ने राहत महसूस की है।
------

पानी की गिरफ्त से छूटा ककरा मार्ग
ककरा न्यू सिटी स्थित निर्माणाधीन नगर निगम व ककरा मार्ग पर भरे पानी से भी निजात मिल गई। मंगलवार को यहां से आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया था, जिसे बुधवार को खोल दिया गया। ककरा मार्ग पर पानी के तेज बहाव से नगर निगम के सामने पुलिया के पास सड़क कट गई है, जिससे राहगीरों को खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

-------
ई-बसों का शुरू हुआ संचालन

- न्यू सिटी ककरा में बाढ़ का पानी कम होने के बाद बुधवार को ई-बसों का संचालन शुरू करवा दिया गया। सिटी बस ट्रांसपोर्ट के प्रबंधक संदीप लाहा ने बताया कि 18 ई-बसों का संचालन किया गया है। सभी ई-बसों ने अपने-अपने मार्ग का एक-एक चक्कर लगाया। कुछ ई-बसों ने लोकल मार्ग पर दो चक्कर भी लगाए हैं। बता दें कि मंगलवार को गर्रा नदी का पानी न्यू सिटी ककरा के मार्ग पर आने के बाद ई-बसों को खिरनीबाग स्थित खेल मैदान पर खड़ा करवा दिया गया था। अब जब जलस्तर घट रहा है तो बसें चार्जिंग स्टेशन पर पहुंचाकर चार्ज की गई, उसके बाद बुधवार सुबह से उनका संचालन करवाया गया।

बुधवार को सुभाषनगर की गली में पानी के बीच बच्चे को लेकर निकलता व्यक्ति। संवाद

बुधवार को सुभाषनगर की गली में पानी के बीच बच्चे को लेकर निकलता व्यक्ति। संवाद

बुधवार को सुभाषनगर की गली में पानी के बीच बच्चे को लेकर निकलता व्यक्ति। संवाद

बुधवार को सुभाषनगर की गली में पानी के बीच बच्चे को लेकर निकलता व्यक्ति। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed