फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Garbage will not be scattered on the roads, there will be boundary of Dlavghars

सड़कों पर नहीं बिखरेगा कूड़ा, डलाव घरों की बाउंड्री कराएगा नगर निगम

Wed, 27 Apr 2022 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Garbage will not be scattered on the roads, there will be boundary of Dlavghars
शाहजहांपुर के मोहल्ला कटिया टोला में लगा कूड़े का ढेर। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शहर की सड़कों के किनारे बने डलावघरों का कूड़ा अब सड़क पर बिखरा नजर नहीं आएगा। नगर निगम की ओर से इन डलावघरों की बाउंड्री कराई जाएगी। इसके लिए चिह्नीकरण का काम जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन

शहर में जगह-जगह कूड़ा डलावघर बने हुए हैं। जोकि खुले होने के कारण कूड़ा सड़क तक आ जाता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत वाहन चालकों को होती है। कूड़े के कारण वाहन फिसलने का डर बना रहता है। नगर निगम की ओर से ऐसे डलावघरों का चिह्नीकरण करने के बाद उनकी बाउंड्री करवाई जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम के अधिशासी अभियंता आशीष त्रिवेदी ने बताया कि नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने डलाव घरों की बाउंड्री कराने के लिए निर्देशित किया है। जल्द ही शहर में स्थित डलावघरों का चिह्नीकरण कर बाउंड्री बनवाने का काम शुरू करवा दिया जाएगा। बताया कि यह कार्य नगर निगम अपने निजी बजट से कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीवारों पर होगी शहीदों की गाथा या स्वच्छता के संदेशों की पेंटिंग
डलावघरों की बाउंड्री का निर्माण कराने के साथ ही शहर में सार्वजनिक स्थानों पर दीवारों को पेंटिंग कराने की योजना भी है। अधिशासी अभियंता आशीष त्रिवेदी ने बताया कि वॉल पेंटिंग के लिए विभिन्न थीम पर विचार किया जा रहा है। इनमें धार्मिक चिह्न, महापुरुषों के विचार, स्वच्छता सर्वेक्षण, शहीदों की गाथा, स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्लोगन आदि हो सकते हैं। इसका उद्देश्य शहर की दीवारों को सुंदर बनाने के साथ ही लोगों को कुछ महत्वपूर्ण संदेश देना भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed