फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ganpati sitting in houses and pandals

घरों और पंडालों में विराजे भगवान गणेश

Thu, 01 Sep 2022 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ganpati sitting in houses and pandals
शाहजहांपुर के चौक में घर में स्थापित की गई श्रीगणेश की मूर्ति का पूजन करते लोग । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। गणेश चतुर्थी पर बुधवार को घर-घर और पंडालों में विघ्नहर्ता गणेश विराजमान हुए। साथ ही गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई। शहर की गली-गली में ढोल नगाड़ों और डीजे के साथ गणपति बप्पा मोरिया, मंगलमूर्ति मोरिया के जयघोष गूंजे।
विज्ञापन

बुधवार को चार खंभा स्थित गणेश पैलेस के प्रांगण में मठिया के महाराजा भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई। राजीव मिश्रा सरल ने पूजन किया और गणपती बप्पा मोरया व भगवान गणेश के जयकारों के बीच प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। नारियल फोड़कर भगवान गणेश पूजन का शुभारंभ किया। इससे पहले गणेश स्वागत शोभायात्रा निकाली गई, जोकि बक्सरिया से चौक ,सीता की मठिया होते हुए शर्माजी डेरे पर पहुंची। पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पूजा समिति के प्रवक्ता सुचित सेठ ने बताया कि 31 से 8 तारीख तक मठिया के महाराजा विराजमान रहेंगे। महोत्सव में नित्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। शिव शंकर सिंह, मनोज सिंह, अरुण कुमार रस्तोगी, विमल किशोर, अमित कटियार, सुनील बंसल, महेंद्र किशोर, शानू शर्मा, अंकुर कटिहार, सुधीर गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, यश कटियार मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं खिरनीबाग रामचरन लाल धर्मशाला में महाराष्ट्र मराठा मंडल सदर बाजार की ओर से शाहजहांपुर के महाराजा की स्थापना कराई गई। भगवान गणेश की प्रतिमा महाराष्ट्र से मंगाई गई है। मूर्ति को शोभायात्रा के रूप में डॉ. जयनारायण वाली गली बहादुरगंज से सदर बाजार होकर सदर थाना के सामने से होते हुए धर्मशाला में लाया गया। जहां आचार्य हरिकेश शुक्ला द्वारा पूजन, आरती, प्रसाद वितरण करके कार्यक्रम शुरू किया गया। शोभायात्रा व आरती में हरिशरण वाजपेयी, नीरज वाजपेयी, अर्जुन सूर्यवंशी, सुदामा शिंदे, अनिल कदम, सुबोध शुक्ला, नंदा सूर्यवंशी आदि शामिल रहे। उदासीन बाबा की मठिया हुसैनपुरा, सीता की मठिया, क्षत्रिय धर्मशाला चौक, उदासीन अखाड़ा घूरन तलैया, बेरी चौकी के पास मोहल्ला बाबूजई तथा थाना रामचंद्र मिशन के रौसर कोठी में गणपति की बड़ी प्रतिमाएं स्थापित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुटार में निकाली शोभायात्रा
खुटार। बुधवार को गणेश चतुर्थी पर खुटार में शोभायात्रा धूमधाम से निकली गई। माता पंथवारी मंदिर पर मनोज मिश्रा ने पूजा कराई। मंदिर से मुख्य चौराहा, मेन मार्केट होते हुए शोभायात्रा तिकुनियां चौराहे तक पहुंची और इसके बाद मोहल्ला नरायनपुर में अनुज मिश्रा के आवास पर गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। आयोजन में राहुल मिश्र, अनूप मिश्र, दीपू पांडे, राजा, मोहित, उपेंद्र, संदीप, वरुण सहित तमाम लोगों का योगदान रहा।
पुवायां में स्थापित की गणेश प्रतिमा
पुवायां। नगर के सराफा मार्केट चौराहा बाजार स्थित कालेश्वरनाथ धाम मंदिर में बुधवार को भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। पंडित मुरारी लाल ने पूजा अर्चना कर प्रतिमा को स्थापित कराया। सेवादार पवन अग्रवाल ने बताया कि तीन सितंबर को शोभायात्रा निकाली जाएगी और पन्नघाट पर विसर्जन किया जाएगा। इस मौके पर राजकिशोर गुप्ता, प्रशांत वर्मा, गोविंद अग्रवाल, महेश मिश्रा, हरदेव मिश्रा, पुलकित अग्रवाल, ऋषि गुप्ता, शिवम वर्मा, विजय तन्हा, सुब्रत गुप्ता, निर्भय गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संवाद

मिर्जापुर में शुरू हुआ गणेश महोत्सव
मिर्जापुर। नैमिषारण्य से आए आचार्य पंडित आशीष वाजपेयी ने कलश यात्रा के बाद गणपति भगवान की प्रतिमा का विधि विधान से स्थापना कर गणेश महोत्सव का शुभारंभ किया। पुरानी गोदाम के सामने आयोजित गणेश महोत्सव कार्यक्रम में श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित कराई। आयोजक मंडल के सदस्य आशीष सोमवंशी, सुधीर गुप्ता, हर्षित गुप्ता, रजत गुप्ता, सत्येंद्र गुप्ता, अनमोल सोमवंशी, अनुज पांडेय, मोहन गुप्ता, मनमोहन आदि मौजूद रहे।

खुटार में निकाली शोभायात्रा

खुटार में निकाली शोभायात्रा- फोटो : POWAYAN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed