{"_id":"6ab2dfe0c50dea29f70687e6","slug":"ganpati-bappa-morya-come-early-next-year-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-185431-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ
विज्ञापन
पक्के तालाब से निकली शोभायात्रा को विसर्जन करने ले जाते श्रद्धालु। संवाद
शाहजहांपुर। महाराष्ट्र मराठा मंडल सदर की ओर से खिरनीबाग स्थित श्री रामचरन लाल धर्मशाला में स्थापित गणेश मूर्ति की विसर्जन यात्रा मंगलवार को धूमधाम से निकाली गई। ढोल की थाप पर महिलाओं ने रंग-गुलाल उड़ाते हुए नृत्य किया। कई स्थानों पर आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को विदाई दी और अगले बरस फिर आने की कामना की।
शाम करीब पांच बजे जयकारों के बीच गणेश जी की मूर्ति को वाहन पर विराजमान कराया। इसके बाद विसर्जन यात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे भगवान महाकाल की झांकी और पीछे युवा डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। खिरनीबाग में धर्मशाला के सामने, हाजी बिल्डिंग, आर्य महिला डिग्री कॉलेज समेत कई स्थानों पर मटकी फोड़ कार्यक्रम हुए। शोभायात्रा मशीनरी मार्केट और घंटाघर होते हुए राजघाट चौकी स्थित गर्रा नदी पहुंची। यहां गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच गणेश मूर्ति का विसर्जन किया गया।
इस दौरान सुदामा शिंदे, अर्जुन सूर्यवंशी, अनिल कदम, हर्षित गुप्ता, नंदा सूर्यवंशी, वंदना कदम, अभिषेक कदम, आशीष गुप्ता, नीरज वाजपेयी आदि मौजूद रहे।
-- -
जयकारों के बीच गर्रा घाट पर हुआ गणेश मूर्ति का विसर्जन
शाहजहांपुर। बारादरी पक्के तालाब में आयोजित भव्य श्री गणेशोत्सव का मंगलवार को गणेश मूर्ति विसर्जन के साथ समापन हो गया। इस मौके पर गाजे-बाजे के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विसर्जन यात्रा बाडूजई प्रथम, मल्हार टॉकीज, घंटाघर, कच्चा कटरा मोड़ और कनौजिया अस्पताल होते हुए राजघाट चौकी स्थित गर्रा घाट पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गणेश मूर्ति का विसर्जन किया गया। यात्रा में भाजपा पार्षद जगदीश सिंह कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। संवाद
-- -
गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धा और उल्लास से निकलीं गणेश विसर्जन यात्राएं
तिलहर। मोहल्ला पक्का कटरा स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर से मंगलवार सुबह और श्री बांके बिहारी मंदिर से दोपहर बाद भगवान गणेश की मूर्ति की विसर्जन यात्राएं श्रद्धा और उल्लास से निकाली गईं। सराफा व्यापारी राजू गुप्ता, सचिन गुप्ता, लालजी गुप्ता, अमन, आकाश आदि के नेतृत्व में निकली विसर्जन शोभायात्रा में भगवान गणेश की मूर्ति को आकर्षक पालकी में विराजमान कराया गया। शोभायात्रा शाहजहांपुर स्थित गर्रा पुल पर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर मूर्ति का विसर्जन किया। संवाद
-- -
भगवान गणेश को दी विदाई
पुवायां। गांव नाहिल में नौ दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव के समापन पर मंगलवार को भगवान गणेश की मूर्ति को विदाई दी गई। इस दौरान दही हांडी फोड़ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
गांव में गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना के साथ हुआ था। नौ दिनों तक श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंगलवार दोपहर महोत्सव के समापन पर श्रद्धालु गणेश मूर्ति को बैंडबाजों और डीजे के साथ खन्नौत नदी के लिए रवाना हुए। खन्नौत नदी पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने नम आंखों से गणेशजी को विदाई दी। संवाद