फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ganges water on roads, state highway closed, many villages surrounded by water

Shahjahanpur News: स्टेट हाईवे तक पहुंची गंगा, ठप हुआ आवागमन

Sun, 13 Aug 2023 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Ganges water on roads, state highway closed, many villages surrounded by water
गर्रा नदी का बढ़ा जलस्तर। संवाद
कई गांव भी बाढ़ में घिरे, रास्ते बंद होने से प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक गतिविधियां शून्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मिर्जापुर। गंगा एक बार फिर उफान पर है। बाढ़ का पानी सड़कों पर आने से जलालाबाद-शमशाबाद, सौरिख, बिधूना स्टेट हाईवे बंद हो गया है। चौंरा-इस्लामनगर, भरतपुर-पैलानी, इस्लामनगर-मस्जिद नगला आदि कटरी इलाकों के संपर्क मार्ग कट गए हैं। बाढ़ प्रभावित गांवों में नाव के अलावा जाने का कोई विकल्प नहीं है। बावजूद यहां के लोगों की प्रशासन ने अब तक सुध नहीं ली है।

लगभग एक माह से गंगा के खादर में बसे इस्लामनगर, आजाद नगर, पंखिया नगला, मस्जिद नगला, कटैला नगला, पैलानी, मोती नगला, बटन नगला, पकड़िया नगला, धीयरपुरा, बांसखेड़ा आदि गांव बाढ़ से घिरे हुए हैं। बाढ़ से घिरे गांवों में बुखार, आई फ्लू, चर्म रोग, पेट दर्द आदि रोगों का प्रकोप है।
विज्ञापन

गांवों में मेडिकल टीमें नहीं पहुंच पा रहीं हैं। वहीं रोगी भी अस्पताल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में बाढ़ पीड़ित मकानों की छतों पर अपने हाल पर समय काट रहे हैं। शुक्रवार से गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से एकबार फिर बाढ़ से घिरे गांवों में ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। खाने-पीने से लेकर ईंधन और पशुओं के चारे की भी विकट समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार शाम को जलालाबाद-शमशाबाद, सौरिख, बिधूना स्टेट हाईवे पर ग्राम चौंरा के निकट बाढ़ का पानी तेजी से बहने लगा। जरूरतमंद ट्रैक्टर-ट्राॅलियों से हाईवे पर तेजी से चल रहे बाढ़ के पानी से निकल रहे हैं। हाईवे पर बह रहे तेज पानी से निकलने वालों को सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी सचेत भी कर रहे हैं। इसकी वजह से उन्हें लगभग 50 किलोमीटर अतिरिक्त चक्कर लगाकर मिर्जापुर से फर्रुखाबाद, शमशाबाद होकर बिधूना जाना पड़ रहा है।
--
ग्रामीणों ने सुनाई व्यथा
ग्राम आजाद नगर के इशहाक और सत्तार ने बताया कि ग्राम पंचायत के प्रधान फारूक अली से नाव की मांग की गई है। प्रधान ने एक दो दिन में नाव की व्यवस्था का आश्वासन दिया है। मस्जिद नगला के परवेज और शेरुद्दीन ने बताया कि चौंरा-बांसखेड़ा संपर्क मार्ग, आजाद नगर से लगभग एक किलोमीटर आगे कट गया है। इससे बाढ़ का पानी सीधा कटी सड़क के नाले से मस्जिद नगला, कटैला नगला, पैलानी, मोती नगला, लोहार नगला, बटन नगला, पकड़िया नगला, धोबियन नगला आदि गांवों में भर गया है। तमाम बाढ़ पीड़ित पक्के मकानों की छतों और पैलानी गांव के अंत्येष्टि स्थल पर शरण लिए हुए हैं।

-
गंगा समेत सभी नदियों का बढ़ रहा जलस्तर, अलर्ट जारी

शाहजहांपुर। गंगा, रामगंगा, गर्रा और खन्नौत नदियों में जलस्तर बढ़ गया है। गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष शारदा नहर खंड की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार गंगा का जलस्तर शुक्रवार को 143.42 मीटरगेज था, जो कि शनिवार को बढ़कर 143.3 मीटरगेज हो गया। जो कि खतरे के निशान के करीब है। रामगंगा का जलस्तर शुक्रवार को 160.550 मीटरगेज था, जो कि शनिवार को बढ़कर 160.660 मीटरगेज हो गया। गर्रा का जलस्तर शुक्रवार को 146.15 मीटरगेज था, जो कि शनिवार को 146.80 मीटरगेज हो गया। खन्नौत नदी का जलस्तर शुक्रवार को 143.40 मीटरगेज था, जो कि 143.55 मीटरगेज हो गया है। गंगा नदी में नरौरा बैराज से 2,00,600, रामगंगा में विभिन्न बैराजों से 39,415 और गर्रा नदी में दियूनी बैराज से 7,348 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
-
लगभग दो दर्जन गांवों के सात हजार लोग प्रभावित

मिर्जापुर क्षेत्र में गंगा की बाढ़ से ग्राम इस्लामनगर, आजाद नगर, मस्जिद नगला, कटैला नगला, पैलानी, मोती नगला, बटन नगला, बांसखेड़ा, लोहार नगला, पंखिया नगला, भरतपुर, धोबियन नगला, धीयरपुरा, मोहकमपुर, महोलिया, बख्तावरगंज, गुटेटी उत्तर, चौंरा, अंटा समेत लगभग 25 गांव प्रभावित हैं। यहां रहने वाली करीब सात हजार आबादी बाढ़ से प्रभावित है।
-
नदियों के जलस्तर को बढ़ा रहा है। इसको देखते हुए बाढ़ चौकियों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। अभी गांवों में पानी नहीं घुसा है। कृषि क्षेत्र प्रभावित हो रहे हैं। लगातार स्थिति पर निगाह रखी जा रही है।




- डॉ. सुरेश कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व, बाढ़ प्रभारी अधिकारी

गर्रा नदी का बढ़ा जलस्तर। संवाद

गर्रा नदी का बढ़ा जलस्तर। संवाद

गर्रा नदी का बढ़ा जलस्तर। संवाद

गर्रा नदी का बढ़ा जलस्तर। संवाद

गर्रा नदी का बढ़ा जलस्तर। संवाद

गर्रा नदी का बढ़ा जलस्तर। संवाद

गर्रा नदी का बढ़ा जलस्तर। संवाद

गर्रा नदी का बढ़ा जलस्तर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed