फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ganga rises again, Shamsabad-Jalalabad highway submerged again

Shahjahanpur News: गंगा में फिर बढ़ा उफान, शमसाबाद-जलालाबाद हाईवे फिर जलमग्न

Thu, 15 Aug 2024 03:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 15 Aug 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Ganga rises again, Shamsabad-Jalalabad highway submerged again
जलालाबाद शमशाबाद स्टेट हाइवे पर चलता बाढ़ का पानी। संवाद
शाहजहांपुर/मिर्जापुर। नरौरा बैराज से निकल रहे पानी की मात्रा बढ़कर 1.42 लाख क्यूसेक से ज्यादा हो जाने से गंगा में बुधवार से उफान फिर बढ़ने लगा है। कलान के भैंसार बांध पर 48 घंटे तक गंगा का जलस्तर स्थिर रहने के बाद बुधवार को सुबह 20 सेमी बढ़ गया। फर्रुखाबाद जनपद की सीमा में शमसाबाद-जलालाबाद स्टेट हाइ्रवे का करीब दो किमी हिस्सा दो फुट तक पानी भर जाने से जलमग्न हो गया। मिर्जापुर ब्लाॅक के नदी किनारे के खेत बाढ़ में डूबने लगे हैं।
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण कक्ष से बताया गया कि बीते दिन की तुलना में रामगंगा 20 सेमी, गर्रा 25 सेमी और खन्नौत नदी 10 सेमी घट गई है, लेकिन गंगा में पानी बढ़ने से कलान तहसील में मिर्जापुर ब्लाॅक और पड़ोसी जनपद फर्रुखाबाद के तटीय गांवों पर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। नरौरा से डिस्चार्ज हो रहे पानी की मात्रा आज सुबह 2065 क्यूसेक बढ़ा दी गई। इसका असर शाम से दिखने लगा। शमशाबाद-जलालाबाद स्टेट हाईवे पर फर्रुखाबाद की सीमा में चौरा ढाई गांव के पास करीब दो किमी हिस्से में घुटनों से ऊपर पानी पहुंच चुका है।
विज्ञापन

क्षेत्र की ग्राम पंचायत पैलानी उत्तरी सहित इस्लामनगर, आजादनगर, छिदुकुरी, कमथरी, चितार, मस्जिद नगला आदि गांवों के संपर्क मार्गों पर भी तेजी से बाढ़ का पानी चल रहा है। चौरा नगला बसोला मार्ग पर शाम से बाढ़ का पानी बहने लगा है। तटीय गांवों की फसलें भी जलमग्न हो गई हैं। इससे जानवरों के चारे की समस्या बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed