फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ganga in spate again...water level of other rivers decreases

Shahjahanpur News: गंगा में फिर उफान...अन्य नदियों के जलस्तर में कमी

Sun, 14 Jul 2024 03:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Ganga in spate again...water level of other rivers decreases
शाहजहांपुर। जिले से होकर बहने वाली गंगा में शनिवार शाम फिर उफान आ गया, लेकिन रामगंगा और उनकी सहायक नदियों के जलस्तर में थोड़ी कमी आ गई। इसके बावजूद जनपद में बाढ़ के हालात जस के तस कायम हैं। शहर के समीप गर्रा और खन्नौत में पानी घटने के बाद भी दोनों नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं हैं।
विज्ञापन

जलालाबाद व कलान तहसील में रामगंगा के जलस्तर में कमी आई है, लेकिन उत्तराखंड के विभिन्न बांधों और बैराजों से अतिरिक्त पानी की निकासी बढ़ जाने से अगले 24 घंटे में इन दोनों नदियों में पानी बढ़ने और आसपास के गांवों में बाढ़ से हालात बिगड़ने की आशंका है।
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार बदायूं के कछला घाट पर सुबह गंगा का जलस्तर बढ़ने के मद्देनजर रविवार को कलान के भैंसार बांध पर गंगा में उफान बढ़ सकता है। परौर क्षेत्र में रामगंगा तेजी से उतार पर होने से अब आसपास के गांवों में कृषि भूमि का कटान होने से किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार शाम बाढ़ नियंत्रण कक्ष को मिली सूचनाओं के अनुसार कलान के भैंसार बांध पर गंगा का जलस्तर पांच सेमी बढ़ गया और बरेली के चौबारी घाट पर रामगंगा का 91 सेमी कम हो गया है। यह दोनों नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रहीं हैं।
बीते दिन की तुलना में गर्रा के जलस्तर में 70 सेमी और खन्नौत में 50 सेमी की गिरावट आई है, लेकिन यह दोनों नदियां खतरे के निशान से अब भी ऊपर बह रहीं हैं। बताया गया कि ड्यूनी डाम से गर्रा में पानी की निकासी करीब 50 फीसदी घटकर 4012 क्यूसेक हो गई है।
इसलिए गर्रा में पानी कम हो रहा है, लेकिन नरौरा बैराज से अतिरिक्त पानी की गंगा में निकल रही खेप करीब 2200 क्यूसेक बढ़कर 37515 क्यूसेक हो गई है। अन्य बांधों-बैराजों से रामगंगा में भी पानी की मात्रा 2833 क्यूसेक बढ़कर 13865 क्यूसेक हो गई है।

इससे दोनों नदियों में फिर उफान बढ़ने के आसार हैं। हालांकि, सिंचाई विभाग शारदा नहर खंड के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार भास्कर का कहना है कि बारिश को फिलहाल ब्रेक लगने से अब गंगा, रामगंगा का जलस्तर भी कम होगा।

अधिशासी अभियंता के अनुसार बाढ़ के दौरान नदियां जितना पानी बाहर फेकती हैं, जलस्तर कम होने पर वह नदियों में वापस जाता है। इसीलिए शहर व ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों पर बहता पानी नदियों की ओर भागने से तेज बहाव दिखाई दे रहा है।
000

नदियों का जलस्तर (मीटर में): एक नजर

नदी खतरे का निशान मौजूदा जलस्तर जलस्तर में कमी

गंगा 143.65 142.05 0.05
रामगंगा 161.50 159.94 0.91
गर्रा 148.80 149.05 0.70
खन्नौत 145.75 146.05 0.50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed