{"_id":"69ebb3ceffc2d2070c08f091","slug":"ganga-expressway-traffic-to-remain-restricted-until-three-days-before-inauguration-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-171461-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा एक्सप्रेसवे : उद्घाटन से तीन दिन पहले तक आवागमन रहेगा प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा एक्सप्रेसवे : उद्घाटन से तीन दिन पहले तक आवागमन रहेगा प्रतिबंधित
विज्ञापन
शाहजहांपुर से गुजरा गंगा एक्सप्रेस-वे। संवाद
शाहजहांपुर / लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 29 अप्रैल को उद्घाटन से तीन दिन पहले तक गंगा एक्सप्रेसवे पर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह निर्देश एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने एक्सप्रेसवे की सुरक्षा को लेकर गाइडलाइन जारी करते हुए दिए। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि गंगा एक्सप्रेस-वे पर आवागमन को पूरी तरह से रोकने के लिए जलालाबाद, मदनापुर, गढि़यारंगीन समेत चार थानों की पुलिस गश्त करेगी।
डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देश पर जारी इस गाइडलाइन में कहा गया है कि मेरठ से बलिया तक एक्सप्रेसवे की सुरक्षा और निर्बाध आवागमन की जिम्मेदारी इस रूट पर पड़ने वाले बदायूं, शाहजहांपुर समेत 12 जिलों के 52 थानों के जिम्मे रहेगी। एक्सप्रेसवे पर निर्मित टोल प्लाजा पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रोटेशन के मुताबिक पुलिस प्रबंध किया जाएंगे।
सीओ, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत लगातार भ्रमणशील रहते हुए पेट्रालिंग करेंगे तथा एक्सप्रेसवे को अवरोध मुक्त रखेंगे। एसपी ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर रील बनाने के चक्कर में स्टंटबाजी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
वहीं, एडीजी की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक, नोडल अधिकारी जीरो फैटिलिटी डिस्ट्रिक्ट योजना के तहत एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली मृत्यु दर को न्यूनतम किए जाने के संबंध में डीजीपी की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक कार्रवाई कराएंगे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी एक्सप्रेसवे के निकट स्थित फायर स्टेशन, थाने, चौकी पर फायर टेंडर की व्यवस्था करेंगे।
-- -- -
गंगा एक्सप्रेस वे का पूरा हो चुका काम
जलालाबाद। जनपद में बदायूं से हरदोई की सीमा तक गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण के बाद सभी तरह के फिनिशिंग कार्य पूरे कर लिए गए हैं। डिवाइडर पर हरियाली बढ़़ाने के लिए पौधरोपण करने का काम भी पूरा हो चुका है। एक्सप्रेसवे की निर्माण कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी अमन तिवारी ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर उनकी कंपनी के स्तर से कोई अलग से तैयारी नहीं की जा रही। उन्होंने बताया कि हरदोई से उन्नाव तक दूसरी कंपनी ने एक्सप्रेसवे का निर्माण किया है और उसी के स्तर से जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। एसडीएम प्रभात राय ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर ड्यूटी के अनुसार कर्मचारियों को कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहना है। संवाद