{"_id":"68433ddaac66a128d5014afa","slug":"ganga-expressway-now-an-industrial-corridor-will-soon-be-built-near-guldia-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-145445-2025-06-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गंगा एक्सप्रेसवे : गुलड़िया गांव के पास बनेगा औद्योगिक गलियार, यूपीडा समेत कई विभागों के अफसरों ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा एक्सप्रेसवे : गुलड़िया गांव के पास बनेगा औद्योगिक गलियार, यूपीडा समेत कई विभागों के अफसरों ने लिया जायजा
Sat, 07 Jun 2025 01:18 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:18 PM IST
सार
शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित औद्योगिक गलियार के लिए शुक्रवार को यूपीडा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की टीम शुक्रवार को मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र को देखा।
विज्ञापन
जलालाबाद के गांव उबरिया के पास मौजूद यूपीडा सहित अन्य विभागों के अधिकारी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
शाहजहांपुर के जलालाबाद में गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे गुलड़िया गांव के पास प्रस्तावित औद्योगिक गलियार के लिए शुक्रवार को यूपीडा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उच्चस्तरीय टीम शुक्रवार को मौके पर पहुंची। प्रस्तावित कार्यस्थल की जमीन का जायजा लेकर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन
औद्योगिक गलियारा के लिए निरीक्षण करने आई टीम में शामिल यूपीडा के जीएम (इलेक्ट्रिक) अंशुमान यादव ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप औद्योगिक गलियारे का जल्द विकसित किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी यहां पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे में उद्योग लगाने के प्रस्ताव मिलने भी शुरू हो चुके हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- भाई के सामने बांके से काट दी पत्नी: पति को नींद की गोली खिलाकर गैर मर्दों से करती थी बात, घर भी बुलाती थी
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पहले चरण में गुलड़िया के पास जमीन का चिह्नीकरण कर वहां समतलीकरण, पानी के निकास, सड़कें, बिजली व्यवस्था, नाला निर्माण जैसे कार्य किए जाएंगे। जीएम के अनुसार, एनएचएआई के इंजीनियर प्रेमनाथ बोरा की देखरेख में कार्यदायी संस्था चैतन्य ग्रुप द्वारा इन कार्यों को पूरा कराया जाएगा।
अधिकारियों ने काफी विस्तृत क्षेत्र में स्थलीय जांच पड़ताल की। इस मौके पर विद्युत निगम के एक्सईएन (ट्रांसमिशन) मोहित, एक्सईएन मुदित सोनकर, यूपीडा के भूमि अधिसिंचित अधिकारी वीडी शर्मा, एसडीएम दुर्गेश यादव सहित जल निगम व राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
अधिग्रहीत जमीन के अभी तक 92 प्रतिशत हो चुके बैनामे
शाहजहांपुर मार्ग पर गांव कलक्टरगंज में गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माणाधीन इंटरचेंज के समीप गुलड़िया गांव में एक्सप्रेसवे के किनारे 102 हेक्टेयर जमीन पर औद्योगिक गलियारा बनाना प्रस्तावित है। इसके लिए विभिन्न गांवों के लोगों की जमीनों के बैनामा कराए जाने थे। इसकी प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब तक 94 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन के बैनामा हो चुके हैं।
प्रशासन के अनुसार जो बैनामा शेष हैं, वह जमीन विवादित होने के कारण रुके हैं। कुछ ऐसी भी जमीनें हैं, जिनके मालिक अन्य प्रांतों में रह रहे हैं और सूचना देने के बाद भी बैनामा करने नहीं आ रहे हैं। तहसीलदार पैगाम हैदर के अनुसार कि 92 प्रतिशत से ज्यादा जमीनों के बैनामा कराए जा चुके हैं। इनमें 697 किसानों के 270 बैनामा शामिल हैं।