फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gandhi Park Community Center Make a stop at the High Court

गांधी पार्क में सामुदायिक केंद्र बनाने पर हाईकोर्ट की रोक

Fri, 15 May 2015 11:47 PM IST
पुवायां (शाहजहांपुर)
पुवायां (शाहजहांपुर) Updated Fri, 15 May 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
पुवायां में एक करोड़ की लागत से वातानुकूलित सामुदायिक केंद्र पर हाईकोर्ट ने रोक लगाते हुए संबंधित पक्षों से 27 मई को जवाब दाखिल करने को कहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगर के बस स्टैंड के पास स्थित गांधी पार्क में नगर पालिका की ओर से सामुदायिक केंद्र के निर्माण का निर्णय लिया गया था। नगर पालिका चेयरमैन संजय गुप्ता के अनुसार केंद्र का निर्माण तीन माह में पूरा होना था। इस केंद्र में बारात आदि रुकने के साथ ही बाहर से यात्रियों को भी किराए पर कमरा देने की व्यवस्था की जानी थी। इसके अलावा गांधी पार्क में खंडित राष्ट्रपिता की प्रतिमा के स्थान पर संगमरमर की प्रतिमा भी लगवाए जाने की योजना थी।

नगर के विनीत रस्तोगी की पत्नी चंद्रकला रस्तोगी ने गांधी पार्क में सामुदायिक केंद्र के निर्माण को गलत बताते हुए हाईकोर्ट में रिट दायर कर केंद्र निर्माण पर रोक लगवाए जाने की मांग की थी। कोर्ट ने सामुदायिक केंद्र निर्माण पर रोक लगाते हुए नगर पालिका अध्यक्ष आदि से 27 मई को जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। चेयरमैन संजय गुप्ता ने सामुदायिक केंद्र के निर्माण पर स्टे आर्डर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed