{"_id":"6154e2282cc70467695c5d9a1572cbcf","slug":"gandhi-jayanti-shastri-rainbow-colors-scattered-across-the-district-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" गांधी, शास्त्री जयंती पर जिले भर में बिखरे इंद्रधनुषी रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी, शास्त्री जयंती पर जिले भर में बिखरे इंद्रधनुषी रंग
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 02 Oct 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती इस बार इंद्रधनुषी रंगों से सराबोर रही। सरकारी, गैर सरकारी दफ्तरों और स्कूल-कॉलेजों में परंपरागत ढंग से राष्ट्रीय ध्वज फहराकर दोनों महापुरुषों के चित्रों का अनावरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कर्मयज्ञ संस्था के बैनर तले वृहद रक्तदान शिविर लगाया गया, जगह-जगह स्वच्छता अभियान चला, स्टेडियम में फुटबाल प्रतियोगिता हुई, स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली, कुष्ठ रोगियों और अस्पताल में मरीजों को फल बांटे गए, खादी आश्रम की ओर से चरखा यज्ञ किया गया, विचार गोष्ठियों के माध्यम से देश की एकता-अखंडता संकल्प लिया गया। अमर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और मजारों पर गुलपोशी की गई। दिनभर चले कार्यक्रमों में डीएम शुभ्रा सक्सेना, एसपी बबलू कुमार, सीडीओ पुलकित खरे, एडीएम एफआर पीके श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन एमएन उपाध्याय, नगर मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह, एसडीएम सदर एपी श्रीवास्तव आदि अधिकारियों के अलावा सांसद कृष्णा राज, जिला पंचायत अध्यक्ष नीतू सिंह, भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना, चेयरमैन तनवीर खां ने शिरकत कर राष्ट्रभावना पर जोर दिया।
कलक्ट्रेट में झंडारोहण के बाद डीएम शुभ्रा सक्सेना ने अपने संदेश में कहा कि आज विश्व में वैचारिक हिंसा में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है, जो देश और समाज के लिए घातक है। वैचारिक हिंसा से आपसी भाईचारा खत्म हो रहा है। गांधीजी ने हमेशा सामाजिक समरसता की बात की थी, इसलिए लोगों को चाहिए कि वह वैचारिक हिंसा त्याग कर सामाजिक सौहार्द बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दें। इस अवसर पर डीएम ने स्वतंत्रता सेनानी श्याम बिहारी मिश्र को शाल औढ़ाकर सम्मानिते किया। कार्यक्रम में एडीएम पीके श्रीवास्तव और एमएन उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता राजाराम मिश्र, डॉ. ओरीे लाल आदि ने भीे विचार व्यक्त किए।
इसी कड़ी में डीएम ने सीडीओ के साथ रोटी गोदाम स्कूल में विकलांग बच्चों को स्कूल बैग, यूनिफार्म, श्रवण यंत्र आदि वितरित किए। इस अवसर पर बीएसए राकेश कुमार, वित्त एवं लेखाधिकारी संतोष कुमार, सहायक लेखाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान पीपी सिंह आदि मौजूद रहे। विकास भवन में सीडीओ पुलकित खरे ने पहली बार अलग अंदाज में गांधी जयंती मनाई। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से साथ उन्होंने जमीन पर बैठकर गांधीजी का प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम गाया। युवा कल्याण अधिकारी हरीश चंद्र परगाई के संचालन में हुए कार्यक्रम में डीडीओ पीपी त्रिपाठी, डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद, पीडी अजय प्रकाश, जिला कृषि अधिकारी अखिलानंद पांडे, गन्ना अधिकारी वीके पटेल, उपायुक्त मनरेगा राजेश कुमार झा,समाज कल्याण अधिकारी अर्चना सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिला कारागार में कारागार अधीक्षक बृजेंद्र सिंह, अपराध निरोधक समिति के मंत्री ओम प्रकाश सक्सेना, सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह, उप जेलर जेपी दुबे, प्रदीप कश्यप, भूपेश सिंह आदि ने गांधीजी और शास्त्री जी को भावांजलि दी।
सेंट्रल बार एसोसिएशन की गोष्ठी में अध्यक्ष अमोघ चंद्र दीक्षित, महासचिव राजीव गुप्ता, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंद्र शेखर यादव, ब्रजभूषण गुप्ता, कमलेश्वर नाथ पाठक, बांके बिहारी मिश्रा, संजय सक्सेना आदि ने गांधी जी और शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया। डॉ. सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. राखी मिश्रा, अर्चना सक्सेना, नीलम सक्सेना, सुमन पांडेय आदि ने गांधीजी और शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला। आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य वीना रानी रस्तोगी ने स्टाफ के सदस्यों के साथ ध्वजारोहण किया और दोनों महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला।
जीएफ कॉलेेज में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ गांधी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर डॉ. जीए कादरी के नाटक गांधी रिटर्न का मंचन किया गया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. जमील अहमद ने गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला। एसएस कॉलेज में गांधी जयंती गोष्ठी के रूप में मनाई गई। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र, डॉ. सभाजीत सिंह, डॉ. एमके वर्मा ने विचार व्यक्त किए। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दोनों महापुरुषों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्री सत्यपाल सिंह महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. अजीजुर्रहमान, प्रशासनिक निदेशक मोइन सफदर खान आदि ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला।
लीड कांवेंट में प्रधानाचार्य तराना जमाल की देखरेख में बच्चों ने गांधीजी के जीवन चरित्र पर आधारित झांकी प्रस्तुत की। स्वामी विवेकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल में जेपी मिश्रा ने दोनों महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके जीवन से प्रेरणा लेने की सीख दी। श्री दैवी संपद ब्रह्मचर्य संस्कृत महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. हरिनाथ झा नेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेे सत्य अहिंसा को महत्वपूर्ण बताते हुए उनका जीवन अनुकरणीय बताया। ग्रीन वैली कांवेंट रेती में प्रबंध समिति के अध्यक्ष तारिक कमाल खां, प्रबंधक आसिफ अली खां, प्रधानाचार्य आरवी सिंह ने बच्चों को सत्य अहिंसा का पाठ पढ़ाते हुए गांधीजी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। रेलवे इंटर कॉलेज रोजा में प्रधानाचार्य कन्हैया लाल ने ध्वजारोहण कर दोनों महापुरुषों के चित्रों का अनावरण किया और विचार व्यक्त किए। संचालन डॉ. तिलोत्तमा शुक्ला और श्रीकांत मिश्र ने किया।
एसपी कॉलेज में गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रधानाचार्य आरके शर्मा ने गांधीजी और शास्त्रीजी का जीवन प्रेरणादायी बताया। डाइसल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य दोनों महापुरुषों के जीवन प्रकाश डाला। नेशनल गल्र्स इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य आरएन उस्मानी ने ध्वजारोहण किया और स्टाफ के सदस्यों के साथ पौध रोपित की। आकांक्षा हाई स्कूल चमकनी और रौसरकोठी में गांधी-शास्त्री जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। प्रधानाचार्य ने स्टाफ के सदस्यों के साथ दोनों महापुरुषों के जीवन प्रकाश डाला। छात्र-छात्राओं ने फैसंी ड्रेस के माध्यम से महापुरुषों को याद किया। आर्य महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. रानी त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। छात्राओं ने रघुपति राघव राजाराम भजन का गायन किया।
नगर पंचायत रोजा में अध्यक्ष अजय गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात दोनों महापुरुषों के चित्रों का अनावरण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। मुख्य डाकघर में अधीक्षक एसके त्रिवेदी, सहायक अधीक्षक सुबोध कुमार, विकास सोनी आदि ने कर्मचारियों को सफाई अभियान के लिए प्रेरित किया। न्यु आदर्श पब्लिक स्कूल में प्रबंधक ने ध्वजारोहण किया। जनता इंटर कॉलेज में सहायक प्रबंधक केपी अग्निहोत्री ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य सुनील पांडेय ने विचार व्यक्त किए। खालसा शिशु शिक्षा सदन कन्या जूनियर हाई स्कूल में प्रधानाचार्य किरन श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण कर विचार व्यक्त किए।
क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम खादी भंडार गोविंदगंज में प्रबंधक पशुपति नाथ चतुर्वेदी ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात शैलेश दुबे, कृपाचार्य वर्मा, मंत्री यादव, सतीश मिश्रा, रमाशंकर पांडेय आदि ने चरखा से सूत काता। पूर्व माध्यमिक विद्यालय संडा खास निगोही में प्रधानाध्यापक थम्मन लाल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सुमित श्रीवास्तव, जय प्रकाश, दीपा, मीनाक्षी आदि मौजूद रहे। सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य अरविंद वाजपेयी ने ध्वजारोहण कर दोनों महापुरुषों के चित्रों का अनावरण किया। प्रद्युम्न दीक्षित ने विचार व्यक्त किए। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ. विनोद राठौर ने अपने आवास पर गांधी जयंती मनाई। युवा समाजसेवी सलमान खान ने रविमोहन शुक्ला, महबूब, श्रवण राज आदि के साथ गांधी जयंती मनाई और अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। कांग्रेस कार्यालय पर शहर अध्यक्ष तसनीम अली ने ध्वजारोहण कर गांधीजी और शास्त्रीजी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर धर्मेंद्र दीक्षित, फुरकान अली कुरैशी, कृष्ण विनोद मिश्र, अश्वनी द्विवेदी आदि मौजूद रहे। जय भारत संस्था द्वारा केरूगंज चौराहा स्थित महाराज अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर एडीएम पीके श्रीवास्तव, एसडीएम सदर एपी श्रीवास्तव, संस्थाध्यक्ष राजीव कृष्ण अग्रवाल आदि मौजूद रहे। सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों का अनावरण किया और उनके जीवन से प्रेरणा लेने की सीख दी। इस मौके पर नगराध्यक्ष कपिल सिंह, डॉ. नवनीत यादव, हफीज अंसारी आदि मौजूद रहे। इससे पहले जिलाध्यक्ष एवं चेयरमैन श्री खां ने अधिशासी अधिकारी मुनेंद्र सिंह राठौर, अवर अभियंता राजेंद्र श्रीवास्तव, एसके कनौजिया आदि के साथ नगर पालिका परिसर में अमर शहीदों और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कयिा।