फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   "Gadge Baba's life is exemplary '

‘अनुकरणीय है बाबा गाडगे का जीवन’

Sun, 22 Mar 2015 11:08 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 22 Mar 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
"Gadge Baba's life is exemplary '
संत गाडगे पीपुल केयर एजूकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में होली मिलन के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मनमोहक रंगारंग प्रस्तुतियां देख दर्शक झूम उठे। समारोह में राज्यमंत्री, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, चेयरमैन आदि ने समाज के मेधावियाें को सम्मानित किया।
विज्ञापन

खचाखच भरे गांधी भवन प्रेक्षागृह में उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के सदस्य पीके वर्मा की अध्यक्षता में हुए आयोजन में हाई स्कूल के प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण 113, इंटर के 172 तथा अन्य 246 छात्र-छात्राओं को संत गाडगे रत्न से नवाजा गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा ने कहा कि संत गाडगे सच्चे समाजवादी थे, उन्होंने हमेशा अमीर-गरीब की खाई पाटने का काम किया। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। विधायक राजेश यादव ने कहा कि बाबा गाडगे का जीवन अनुकरणीय है। युवाओं को उनकी शिक्षाओं से सीख लेनी चाहिए। इस अवसर पर 60 से 79 प्रतिशत तक अंक पाने वाले मेधावियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र, 80 से 85 प्रतिशत तक अंक पाने वाले मेधावियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 1100-1100 रुपये तथा इससे अधिक अंक पाने वालों को 5100-5100 के चेक दिए गए।  
विज्ञापन

इससे पूर्व सोसाइटी अध्यक्ष सपा नेता उपेंद्र पाल सिंह ने कि बच्चे उच्च शिक्षा हासिल कर समाज का नाम रोशन करें। शिक्षा एकता ही नहीं, राष्ट्र के उत्थान के लिए भी एकता बहुत आवश्यक है। उन्होंने समाज के लोगों का आह्वान किया कि वह फिजूलखर्ची से बचें और बच्चों को उच्च शिक्षा अवश्य दिलाएं। इस मौके पर सभी ने रंगारंग कार्यक्रमों का भी आनंद लिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नीतू सिंह, चेयनमैन तनवीर खां, पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार, जिला पंचायत सदस्य नीरज मिश्रा, अनुभव गुप्ता, रणंजय सिंह यादव, विजेंद्र यादव, हरिश्चंद्र वर्मा, रतन लाल कनौजिया, किशन चौधरी, संजय वर्मा, सुनील भारती, संजय कुमार, श्रीराम, राम नारायन समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed