फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Furore over passengers folk hero Roza Junction

जननायक के यात्रियों का रोजा जंक्शन पर हंगामा

Sun, 03 Jul 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 03 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के रोजा जंक्शन पर रेलवे ट्रैक के किनारे गिट्टी की बिछाई-कुटाई के लिए लिया गया लाइन ब्लॉक यात्रियों के लिए मुसीबत बन गया। इस वजह से कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को ठहराव देना पड़ गया। इसे लेकर जननायक एक्सप्रेस के यात्रियों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। बाद मेें एक्सप्रेस को यार्ड की सबसे जर्जर लाइन से आगे निकाला गया। इस वजह से त्रिवेणी एक्सप्रेस समेत अन्य कई मालगाड़ियां लेट हो गईं रोजा जंक्शन के सेंट्रल केबिन के पास दोनों मेन रेलवे पर गिट्टी की बिछाई और कुटाई के लिए मुरादाबाद कंट्रोल से रविवार को दिन में 11 बजे से दोपहर एक बजे तक डाउन लाइन पर ब्लॉक स्वीकृत हुआ था। इसके लिए पीबीसी मशीन चलाए जाने पर अप साइड की लाइन भी घिरने लगी। नतीजा यह हुआ कि लखनऊ से आई 5211 अप जननायक को रोजा में करीब एक घंटा रोेकना पड़ा। यात्रियों ने हंगामा करना शुरू किया तो रोजा के स्टेशन अधीक्षक ने समस्या का समाधान खोजना शुरू किया। यार्ड में जर्जर घोषित हो चुकी 26 नंबर लाइन से ट्रेन को आगे निकालने का निर्णय किया गया। ट्रेन को पास कराने में एसएस ने काफी एहतियात बरती और अन्य कई रेलकर्मियों के साथ स्वयं इंजन पर सवार होकर आउटर के पास तक गए। इस बीच, लखनऊ जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस को स्थानीय स्टेशन पर 20 मिनट ठहराव देना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed