फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Full of duplicate names in voters list

वोटर लिस्ट में दोहरे नामों की भरमार

Mon, 24 Aug 2015 09:15 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 24 Aug 2015 09:15 PM IST
विज्ञापन
Full of duplicate names in voters list
भावलखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत वाजिदपुर की वोटर लिस्ट ऐसे नामों की भरमार है, जो एक ही सूची में अलग-अलग क्रमांकों पर दो जगह दर्ज हैं। गांव के हबीब खां ने सोमवार को डीएम के नाम एसडीएम एपी श्रीवास्तव को प्रार्थना पत्र दिया। पत्र में इसी आशय की शिकायत करके बीएलओ पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए उचित कार्रवाई किए जाने की गुहार की है।
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र में हबीब खां ने कहा है कि वाजिदपुर गांव के रहने वाले बीएलओ ने अपना डबल वोट वार्ड संख्या छह और नौ में क्रमश: क्रम संख्या 732 और 1061 पर दर्ज कराया है। परिवार के अन्य सदस्यों के भी डबल नाम चढ़ा दिए हैं, क्योंकि उनके परिवार के सदस्य प्रधानी का चुनाव लड़ना चाहते हैं। इस धांधली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रार्थना पत्र के साथ दोहरे नामों वाले मतदाताओं की सूची भी संलग्न की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed