{"_id":"5fa98f088ebc3e9be418d95b","slug":"fsda-seals-six-samples-from-vehicles-carrying-chhena-rasgulla-and-khoa-shahjahanpur-news-bly426425678","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफएसडीए ने छेना रसगुल्ला और खोआ ले जाते वाहनों से छह नमूने किए सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफएसडीए ने छेना रसगुल्ला और खोआ ले जाते वाहनों से छह नमूने किए सील
विज्ञापन
शाहजहांपुर/जैतीपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) के अधिकारियों ने सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर छेना, रसगुल्ला और खोआ के छह नमूने जांच को सील किए। थाना रामचंद्र मिशन के पास पुलिस ने बरेली के फतेहगंज पूर्वी से छेना रसगुल्ला लेकर आए वाहन को पकड़ लिया। पुलिस की सूचना पर वहां पहुंचे एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी विजय कुमार वर्मा ने उसमें रखे कंटेनरों से छेना रसगुल्ला का नमूना लिया। उधर, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की दूसरी टीम ने जैतीपुर क्षेत्र में वहां के नवादा मोड़ पर खोआ लेकर बरेली जा रहीं चार ट्रॉलियां पकड़ीं। इन ट्रॉलियों से अधिकारियों ने पांच नमूने लिए और करीब 180 किलो खोआ मिलावटी होने के संदेह में नष्ट कराया
रामचंद्र मिशन थाना पुलिस ने लखनऊ-दिल्ली हाईवे के हरदोई मोड़ बाईपास पर सोमवार को सुबह वाहन चेकिंग के दौरान बरेली की ओर से आए पिकअप को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने स्पीड बढ़ा दी। इससे पुलिस का शक गहराया और उसने पीछा कर वाहन पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसमें छेना रसगुल्ला के कंटेनर रखे मिले तो पुलिस वाहन को थाने ले गई। इस बीच, एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी भी वहां पहुंच गए। पूछताछ करने पर वाहन के साथ मौजूद फतेहगंज पूर्वी निवासी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि दिवाली के त्योहार पर छेना रसगुल्ला दुकानों पर सप्लाई करने के लिए लाए थे, लेकिन अभी किसी दुकान पर माल नहीं उतारा है। अभिहीत अधिकारी कंटेनरों की जांच कर रसगुल्ला का एक नमूना लिया।
नवादा मोड़ पर खोआ छोड़कर भागे विक्रेता
जैतीपुर। एफएसडीए के मुुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा टीम के साथ सोमवार सुबह सात बजे पहुंचे और बदायूं, बरेली की सीमाओं से जुड़ने वाले नवादा मोड़ पर डेरा डाल दिया। दिन में करीब दस बजे खमरिया गांव के कुछ लोग आगे-पीछे चार ट्रॉलियों मेें खोआ की डलियां रखकर जैसे ही वहां पहुंचे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्रराज, नरेंद्र शर्मा, जयपाल सिंह और रामजी शुक्ला ने उन्हें रोक लिया। अधिकारियों ने खमरिया निवासी पुत्तू लाल, सुधीर सिंह, विश्वास, रिंकू आदि पांच लोगों से खोआ के नमूने लिए। इस बीच, वहां बैठे अन्य विक्रेताओं को अधिकारियों के आने की भनक लगी तो वह अपनी डलियां मौके पर छोड़कर भाग निकले। अधिकारियों ने उनका 180 किलो खोआ जब्त कर उसे गड्ढे में जमींदोज करा दिया।