फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fruit seller seriously injured in bull attack

Shahjahanpur News: सांड़ के हमले में फल विक्रेता गंभीर रूप से घायल

Tue, 17 Feb 2026 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Fruit seller seriously injured in bull attack
जलालाबाद। फर्रुखाबाद हाईवे के कोला मोड़ पर मंगलवार को दोपहर वहां घूम रहे एक सांड़ ने रौली बौरी गांव के फल विक्रेता रामआसरे को सींग से उठाकर जमीन पर पटक दिया। बाद में सांड़ ने कई हमले कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

फलों के ठेले के पास आने पर रामआसरे ने उसे भगाने का प्रयास किया था। इस पर हमलावर हुए सांड़ ने पहले ठेले में टक्कर मारकर सारे फल गिरा दिए। जब तक रामआसरे संभल पाते, सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोग गंभीर घायल रामआसरे को लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां उन्हें प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि यह सांड़ लोगों पर अक्सर हमलावर हो जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed