फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   From the sky to the ground the security mechanism is strong

आसमान से लेकर जमीन तक सुरक्षा तंत्र मजबूत

Sun, 12 Mar 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Sun, 12 Mar 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
From the sky to the ground the security mechanism is strong
कानून व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला
चार सौ मीटर के दायरे में ड्रोन कैमरे रखेंगे नजर, छतों पर भी रहेगा फोर्स 
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी ने बनाई सुरक्षा की रणनीति, ड्यूटी चार्ट समझाया 
रिहर्सल के बाद लाट साहब जुुलूस की सुरक्षा को पुलिस प्रशासन मुस्तैद

पुलिस तंत्र होली पर लाट साहब जुलूस के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लाइन में ब्रीफिंग और रिहर्सल के बाद पूरी तरह से तैयार हो गया है। गड़बड़ी की जरा सी भी कोशिश सीसीटीवी, ड्रोन कैमरों से बच नहीं पाएगी। यहां तक कि छतों पर सुरक्षा का जाल बिछाया गया है। पुलिस, पीएसी के जवान पलभर मेें अराजक तत्वोें को मौके से ही दबोच लेंगे।
होली पर्व पर चौक कोतवाली क्षेत्र में मोती चौक से बड़े लाट साहब का जुलूस हर साल निकलता है, लेकिन इस बार पुलिस प्रशासन ने सुुरक्षा तंत्र को पहले से कहीं अधिक मजबूत कर दिया है। रविवार सुबह पुलिस लाइन में एसपी केबी सिंह ने एसपी ग्रामीण रमेश कुमार भारतीय, एसपी सिटी कमल किशोर, सीओ सिटी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव के साथ लाट साहब जुलूस की ब्रीफिंग करते हुए जुलूस की सुरक्षा में तैनात होने वाली पुलिस, पीएसी, सीमा सुरक्षा बल की टुकड़ी को पुरानी फुटेज दिखाते हुए सुरक्षा के प्रति अलर्ट रहने की हिदायत दी गई। दोपहर ढाई बजे पुलिस फोर्स कोतवाली पहुंचा और फिर यहां लाट साहब जुलूस के रूट पर तय की गई ड्यूटी पर मुस्तैदी का रिहर्सल किया। इस दौरान पुलिस फोर्स के साथ ही सीमा सुरक्षा बल और पीएसी के जवान भी शामिल थे। आरसी मिशन क्षेत्र में सरायकाइयां से निकलने वाले छोटे लाट साहब जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था को भी परखा गया।
विज्ञापन


मस्जिदों के आसपास की गई बैरीकेडिंग
लाट साहब जुलूस के रूट पर पड़ने वाली मस्जिदों के पास रोड किनारे किला, दलेलगंज, बैरी चौकी, अंटा चौराहा, कृष्णानगर में बल्लियां लगाकर बैरीकेड़िग कर दी गई है। इसके अलावा मस्जिदों को पॉलीथिन से ढंक दिया गया है, ताकि अबीर-गुलाल न पड़ पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सुरक्षा में इतना फोर्स रहेगा तैनात
दो कंपनी सीमा सुरक्षा बल
तीन कंपनी पीएसी
दोे एडिशनल एसपी
सात सीओ
चालीस एसओ और इंस्पेक्टर
ढाई सौ सब इंस्पेक्टर
साढ़े नौ सौ सिपाही
एक हजार होमगार्ड
दो सौ चालीस एसपीओ

72 स्थानों पर छताें से अराजक तत्वों पर रहेगी निगरानी
लाट साहब जुलूस के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली क्षेत्र में 47 स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां मकान की छतों पर भी पुलिस फोर्स तैनात रहेगा, वहीं सदर क्षेत्र में 25 स्थानों पर मकान की छतों से भी अराजक तत्वो पर निगरानी होगी।

2618 स्थानों पर जलेगी होली 
जिले में 2618 स्थानों पर होली जलेगी। पुलिस ने डेढ़ सौ स्थानों पर जलने वाली होली को संवेदनशील माना है और इन स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। इसी तरह से पूरे जिले में 20 स्थानों पर जुलूस निकाले जाते हैं।


लाट साहब जुलूस के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के अलावा बाहर से पुलिस फोर्स के साथ ही सीमा सुरक्षा बल और पीएसपी भी मंगाई गई है। अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए जगह-जगह सीसी टीवी कैमरों के साथ ही ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जाएगी। इसके अलावा छतों पर भी पुलिस तैनात रहेगी।
- कमल किशोर, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed