फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   From sutli bombs to sky fireworks, the choice became

तेज आवाज वाले सुतली बम से लेकर आसमानी आतिशबाजी बनी पसंद

Mon, 24 Oct 2022 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
From sutli bombs to sky fireworks, the choice became
शाहजहांपुर। दिवाली के मौके पर आतिशबाजी का बाजार ओसीएफ के रामलीला मैदान में सज गया है। कारोबारियों ने हर उम्र के लोगों के लिए अलग-अलग तरह की आतिशबाजी मंगाई है। इस बार तेज आवाज वाले सुतली बम से लेकर आसमानी आतिशबाजी की खूब डिमांड है। रविवार शाम से ही पटाखों की बिक्री ने तेजी पकड़ ली है।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में मल्टी कलर आसमानी शॉट सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा। इसकी कीमत 1800 रुपये है। यह आसमान में जाकर लाल रंग का छाता बन जाएगा। इसी तरह 240 शॉट पांच हजार रुपये का बिक रहा है। इसके अलावा दस हजार, पांच हजार और एक हजार पटाखों की चटाई भी युवाओं को काफी पसंद आ रही है। आतिशबाजी कारोबारी शुभम दीक्षित ने बताया कि संपन्न वर्ग में आसमानी आतिशबाजी की सबसे ज्यादा डिमांड है।
विज्ञापन

बच्चों के बीच महताब, सीटी फिरकी पसंद
बच्चों के लिए कई तरह की आतिशबाजी बाजार में आई है। अलग-अलग रंग के कलर वाले अनार, बटर फ्लाई, सीटी वाली फिरकी, महताब आदि आकर्षण का केंद्र बने हैं। 75 सेंटीमीटर की फुलझड़ी भी बच्चे खूब खरीद रहे हैं। यह 400 रुपये की बिक रही है। अधिक देर तक जलने के साथ ही इसमें मल्टीकलर भी निकलते हैं। इसी तरह 50 सेंटीमीटर की फुलझड़ी साढ़े तीन सौ की बिक रही है। बच्चों को आकर्षित करने के लिए स्काई जेल, पॉपकॉन, ट्वीस्टर आदि भी आए हैं। इसके अलावा ट्रेन भी रंग-बिरंगी रोशनी निकालते हुए चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केन अनार पैराशूट की मांग
कंदील की तरह दिवाली पर पैराशूट भी आया है। यह 40 रुपये का बिक रहा है। इसके नीचे आग जलाकर धुआं भरने के बाद यह आसमान में उड़ेगा। इसी तरह केन अनार भी मल्टी कलर में उपलब्ध है। यह 700 रुपये के तीन पीस हैं। युवाओं को यह काफी पसंद आ रहा है।
पिछली बार के मुकाबले इस बार अधिक बिक्री होने का अनुमान है। जिले में दो करोड़ रुपये की आतिशबाजी बिकने की संभावना है। - शुभम दीक्षित, आतिशबाजी कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed