फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   From morning till evening, the sun increased the heat, the condition was bad due to humidity

सुबह से शाम तक धूप ने बढ़ाई तपिश, उमस ने किया बेहाल

Fri, 03 Jun 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
From morning till evening, the sun increased the heat, the condition was bad due to humidity
शाहजहांपुर में धूप से बच्चे को बचने के लिए टोपी पहनाकर ले जाती। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बृहस्पतिवार को सुबह से तेज धूप निकली तो गर्मी के साथ उमस भी बढ़ गई। बीते दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री घटकर 41.2 डिग्री हो गया, लेकिन शाम तक भीषण गर्मी से निजात नहीं मिल सकी। इस दौरान मध्यम गति से हवा चलने के कारण न्यूनतम तापमान दो डिग्री घटकर 24.8 डिग्री सेल्सियस हो गया, लेकिन धुंध की वजह से रात भर उमस परेशान करती रही।
विज्ञापन

खास यह है कि तापमान में मामूली गिरावट के बावजूद लगातार धूप निकलने से आर्द्रता में कमी आ रही है। दिन में धूप के प्रभाव से दोपहर बाद तक आर्द्रता घटकर 22 प्रतिशत के न्यूनतम स्तर पर आ गई। इस कारण खुले स्थानों पर हवा के थपेड़े गर्म होकर राह चलते लोगों के बदन झुलसाते रहे। दिन में ज्यादातर लोग तपिश से बचने के लिए सिर पर कैप व छाते लगाकर निकले। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार अभी बारिश अथवा बूंदाबांदी के कोई आसार नहीं हैं। इसलिए दो दिन बाद गर्म हवा लू जैसा प्रभाव पैदा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed