{"_id":"673901fe4f570711770b0ed6","slug":"friendly-tournament-cantt-board-team-in-the-final-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-131368-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैत्रीपूर्ण टूर्नामेंट : कैंट बोर्ड की टीम फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैत्रीपूर्ण टूर्नामेंट : कैंट बोर्ड की टीम फाइनल में
Sun, 17 Nov 2024 02:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 17 Nov 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
जीएफ कॉलेज मैदान में मैच के दौरान शॉट खेलते कैंट बोर्ड सीईओ राहुल यादव। संवाद
शाहजहांपुर। छावनी परिषद की ओर से आयोजित मैत्रीपूर्ण टूर्नामेंट में कैंट बोर्ड की टीम ने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। शानदार खेल का प्रदर्शन कर जीएफ कॉलेज स्टाफ को चार विकेट से शिकस्त दी। रविवार को कैंट बोर्ड व आर्मी टीम के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।
दूसरे दिन के मैच का टॉस जीतकर डॉ. फैयाज के नेतृत्व में जीएफ कॉलेज स्टाफ की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम के खिलाड़ियों ने 20 ओवर में 87 रन का लक्ष्य दिया। प्रवक्ता सैयद शाद ने 22 रन बनाए। गेंदबाजी के दौरान कैंट बोर्ड की टीम से छावनी परिषद के नामित सदस्य अवधेश दीक्षित तथा पंकज ने दो-दो विकेट झटके। इसके बाद कैंट बोर्ड की टीम बल्लेबाजी करने उतरी। इनमें खिलाड़ी जितेंद्र ने 23 और आलोक ने 21 रन बनाए।
कैंट बोर्ड के सीईओ राहुल यादव ने भी चौके-छक्के जड़े। 15 ओवर में छह विकेट खोकर कैंट बोर्ड की टीम ने लक्ष्य प्राप्त कर लिया। मैच के अंपायर पंकज तिवारी, मोहम्मद नईम व स्कोरर साहिल रहे।
विज्ञापन
मैच के दौरान टूर्नामेंट के संयोजक मयूर खन्ना, कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष गजेंद्र गंगवार, जीएफ कॉलेज प्राचार्य, प्रवक्ता मोहसिन हसन खान, डॉ. विकास खुराना, राजेश्वर दयाल पाठक, राजेश बाबू, अनमोल अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।