{"_id":"68ceeb453f1add3150085341","slug":"friend-arrested-for-mbbs-students-murder-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-153285-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एमबीबीएस छात्र की हत्या में साथी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एमबीबीएस छात्र की हत्या में साथी गिरफ्तार
विज्ञापन
तिलहर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी विराज पटेल। स्रोत: मीडिया सेल
शाहजहांपुर। वरुण-अर्जुन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्र कुशाग्र प्रताप सिंह की हत्या के आरोपी साथी छात्र विराज पटेल को पुलिस ने शहर के साउथ सिटी से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के बीच लेनदेन के विवाद में हत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
गोरखपुर के थाना शाहगंज के मोहल्ला राप्तीनगर निवासी कुशाग्र प्रताप सिंह बंथरा स्थित मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र थे। छह अक्तूबर 2024 की सुबह उनका शव भवन के पीछे पड़ा मिला था। पिता अजय कुमार सिंह ने तिलहर थाने में हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी।
जांच को बरेली की अपराध शाखा टीम को सौंप दिया गया था। जांच में प्रयागराज के थाना जार्ज टाउन के मोतीलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज के पास रहने वाले विराज पटेल का नाम सामने आया। मूल रूप से जौनपुर जिले के थाना मछलीशहर के गांव घघरियां का निवासी है और कुशाग्र के साथ एमबीबीएस कर रहा था।
विज्ञापन
उसका कुशाग्र से रुपयों के लेनदेन का विवाद चल रहा था। पारिस्थितिजन्य सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया है। सीओ तिलहर ज्योति गुप्ता ने बताया कि मामले की विवेचना बरेली की अपराध शाखा कर रही है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। संवाद