फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Freindship Day

दोस्तों को रिस्टबैंड बांधकर फ्रैंडशिप डे मनाया

Mon, 02 Aug 2021 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Freindship Day
फ्रैंडशिप डे पर एक-दूसरे को रिस्टबैंड बांधतीं प्रज्ञा और निष्ठा। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। फ्रैंडशिप डे को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह रहा। रविवार को अवकाश का दिन होने के कारण अधिकतर युवा घरों से निकलकर बाजार, पार्क और होटलों में मौजमस्ती करने पहुंचे। इसके बाद एक-दूसरे को रिस्टबैंड, गिफ्ट आदि देकर दोस्ती के धागे को मजबूत किया।
विज्ञापन

एक-दूसरे को हैप्पी फ्रैंडशिप डे कहने का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। लोगों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर भी बधाई दी।
अगस्त के पहले रविवार को फ्रैंडशिप डे का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। इसका असर बाजारों और पार्कों में मौज मस्ती करते युवाओं में देखा जा सकता है। गुनगुन, ईशा और आशी ने बताया कि अपने दोस्तों को रिस्टबैंड बांधकर फ्रैंडशिप डे मनाया। इसी तरह बड़ों ने भी फ्रैंडशिप डे उल्लास से मनाया। फ्रेंडशिप डे का कार्ड, गिफ्ट देकर दोस्ती को मजबूत किया।
विज्ञापन

वहीं कॉलेज बंद होने के कारण शहर के शहीद उद्यान में युवाओं ने फ्रेंडशिप डे पर खूब मौजमस्ती की। आशीष, सुशील, देवांश, मानव कहते हैं कि हमारी दोस्ती कभी नहीं टूटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
व्हाट्सएप और फेसबुक पर भी दी बधाई
इंटरनेट ने दोस्तों की बीच की दूरियों को कम कर दिया है। व्हाट्सएप और फेसबुक पर पूरे दिन फ्रेंडशिप डे पर बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। एक दिन पहले से ही बधाई का संदेश देने का सिलसिला शुरू हो गया, जो रविवार को पूरे दिन चलता रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed