फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Free Toolkits to be Provided by the Village Industries Board

Shahjahanpur News: ग्रामोद्योग बोर्ड से मिलेगी निशुल्क टूल किट

Tue, 12 May 2026 11:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Free Toolkits to be Provided by the Village Industries Board
शाहजहांपुर। खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 में परंपरागत स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कारीगरों को निशुल्क टूल किट्स उपलब्ध कराई जाएंगी। योजना के तहत आठ मोटराइज्ड डोना-पत्तल मेकिंग मशीन व भुर्जी समाज के कारीगरों के लिए आठ पॉपकार्न मेकिंग मशीनों का वितरण किया जाएगा। जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी शिशुपाल ने बताया कि योजना का लाभ लेने के इच्छुक शिक्षित बेरोजगार पुरुष एवं महिला लाभार्थियों को आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ फोटो, आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र, राशन कार्ड व बैंक पासबुक की छायाप्रति लगाना जरूरी है। आवेदक ग्रामीण क्षेत्र का निवासी होना चाहिए तथा उसकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 मई निर्धारित की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed