Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Free rations will be distributed from today until the 30th.

Shahjahanpur News: आज से 30 तक किया जाएगा मुफ्त राशन का वितरण

Fri, 06 Nov 2026 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Free rations will be distributed from today until the 30th.
शाहजहांपुर। जिले में नवंबर के राशन का निशुल्क वितरण छह से 30 नवंबर तक कराया जाएगा। इसके तहत अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 21 किलो गेहूं और 14 किलो चावल दिया जाएगा। वहीं, पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल मिलेगा। मोबाइल पर ओटीपी सत्यापन से भी राशन मिल सकेगा।
विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया कि राशन वितरण की सुविधा पोर्टेबिलिटी के माध्यम से भी उपलब्ध रहेगी। जिन लाभार्थियों का किसी कारणवश ई-पॉस मशीन पर अंगूठा सत्यापित नहीं हो सकेगा, उन्हें मोबाइल ओटीपी सत्यापन के माध्यम से भी 30 नवंबर तक राशन दिया जाएगा। जिले में 37,841 अंत्योदय कार्डधारकों और 5,66,752 पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को निशुल्क अनाज वितरित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed