फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fraud report filed against woman doctor and village panchayat officer

Shahjahanpur News: महिला डॉक्टर व ग्राम पंचायत अधिकारी पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Fri, 09 May 2025 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 09 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Fraud report filed against woman doctor and village panchayat officer
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज की डॉ. अंकिता वर्मा और उनके पति कांट ब्लॉक के ग्राम पंचायत अधिकारी अनिल वर्मा पर कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जलालाबाद के मोहल्ला महाजनान निवासी देवेश पाल सिंह ने नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

देवेश सिंह ने बताया कि वह बेरोजगार है। घर पर ही रहकर ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। इसी बीच उसकी मुलाकात अनिल वर्मा व डॉ. अंकिता वर्मा से हुई। वर्ष 2019 में दोनों ने कहा कि इस समय राजकीय मेडिकल कॉलेज में नौकरी के लिए लोगों की जरूरत है। नौकरी लगवा देंगे। बातों में आकर कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी के लिए दो लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद तीन रिश्तेदारों से भी डेढ़-डेढ़ लाख रुपये उनके साथ जाकर अनिल वर्मा के घर पर दिए। काफी समय बीतने पर दो युवकों को वार्ड बाॅय के पद पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में नौकरी दिलवाई थी। सात माह काम करने पर मात्र एक-एक माह का वेतन उनके बैंक खाते में 10 अप्रैल 2020 को आया। इसके बाद कोविड-19 के लॉकडाउन के चलते उन्हें ड्यूटी पर आने से मना कर दिया गया। इसके बाद कोई काम नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये मांगने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, ग्राम पंचायत अधिकारी अनिल वर्मा ने बताया कि लगाए गए आरोप निराधार हैं। उन लोगाें का इस मामले से कोई भी लेना-देना नहीं है। उनकी प्रतिष्ठा के कारण ब्लैकमेल करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed