{"_id":"64e60a028a0da9454c0b3ac4","slug":"fraud-in-the-name-of-selling-plot-case-filed-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-3429-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्लाॅट बेचने के नाम पर ठगी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्लाॅट बेचने के नाम पर ठगी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
भावलखेड़ा। थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव रौरा निवासी वीर बहादुर सिंह ने प्लाॅट बेचने के नाम पर दो लाख की ठगी व जातिसूचक शब्द कहने का मुकदमा दर्ज कराया है।
एसपी के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट में बताया गया है कि थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला ऐमन जई जलालनगर निवासी गुलजार ने उन्हें थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला सराय खास में प्लाॅटिंग किए जाने की बात बताई। गुलजार ने उन्हें फर्जी खतौनी दिखाई और प्लाॅट के नाम पर दो लाख रुपये ऐंठ लिए।
17 जुलाई को जब वीर बहादुर ने प्लाॅट का बैनामा कराने को कहा तो पता चला कि वहां ऐसा कोई प्लाॅट नहीं है। रुपये वापस मांगने पर अभद्रता की। आरोप है कि गुलजार ने गाली-गलौज करते हुए जाति सूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि मामले में गुलजार के खिलाफ एससीएसटी एक्ट, धोखाधड़ी, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना सीओ सिटी करेंगे। संवाद