{"_id":"6803f5a51626ad5a7409e6a4","slug":"fraud-in-the-name-of-admission-case-filed-against-the-principal-of-mpmd-college-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-142031-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्रवेश के नाम पर धोखा, एमपीएमडी कॉलेज के प्राचार्य पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्रवेश के नाम पर धोखा, एमपीएमडी कॉलेज के प्राचार्य पर मुकदमा दर्ज
Sun, 20 Apr 2025 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
कांट। पिपरोला गांव में एमपीएमडी पैरामेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ छात्राओं ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि प्रवेश के नाम पर उन्हें धोखा दिया गया।
शुल्क लेने के बाद भी शिक्षण कार्य नहीं कराया। रुपये मांगने पर धमकाया गया। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला दिलाजाक निवासी विनीता देवी ने बताया कि उसने मोहल्ला पक्का तालाब निवासी समीक्षा और नैंसी और कांट के करहैया निवासी दिव्यांशी के साथ वर्ष 2023-24 में जीएनएम व एएनएम के लिए दाखिला लिया था।
प्रत्येक आवेदक से 20 हजार से 30 हजार रुपये प्रवेश शुल्क के नाम पर प्राचार्य विमलेश सिंह निवासी ग्राम सिउरा थाना मीरानपुर कटरा ने जमा कराए थे। इसके बाद छात्राएं कॉलेज आती-जाती रहीं।
विज्ञापन
उन्हें पढ़ाने के बजाय आश्वासन देते रहे। छात्राओं ने जानकारी की तो उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। पीड़ित छात्राओं ने 31 अगस्त, 2024 को कांट थाने में तहरीर दी तो विमलेश ने रुपये वापस करने का आश्वासन दिया।
अब आरोपी धमकी दे रहा है। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर धोखा देकर ठगी करने के आरोप में थाने में तहरीर दी, पर पुलिस ने टाल दिया। इसके बाद न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।