{"_id":"68c4803ecadcf8ae5a067b17","slug":"fraud-in-rte-came-to-light-notice-issued-to-private-school-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-152584-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आरटीई में धांधली आई सामने, निजी स्कूल को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आरटीई में धांधली आई सामने, निजी स्कूल को नोटिस जारी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कलान के एक निजी स्कूल में आरटीई के तहत फर्जीवाड़ा के आरोपों की जांच आख्या बीएसए को प्राप्त हो गई है। जांच में बड़ी संख्या में बच्चों के नाम पर धांधली का तथ्य सामने आया है। इसके बाद बीएसए ने स्कूल को नोटिस जारी कर तीन दिन में अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं।
कलान कस्बे के कमलेश ने डीएम, सीडीओ व बीएसए को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनकी बेटी सीटू देवी, बेटा दीपक, अविनाश व अन्य बच्चे कलान के एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। आरोप लगाया था कि स्कूल के संरक्षक ने आरटीई के धनराशि में हेरफेर कर गबन कर लिया।
बच्चों के स्थान पर अपने परिजनों का खाता लगाकर धनराशि हड़प ली। बीएसए कार्यालय पर धरना देने के बाद बीएसए दिव्या गुप्ता ने बीईओ की तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच कराई थी। जांच के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार को वह बच्चों के साथ धरने पर बैठ गए थे।
विज्ञापन
इस बीच बीएसए की गाड़ी रोक ली थी। तब कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। कई घंटे के बाद डीआईओएस के फोन पर आश्वासन देने पर धरना समाप्त हुआ था। मामले की जांच आख्या बीएसए को प्राप्त हो गई है। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि जांच में स्कूल दोषी पाया गया है। स्कूल संचालक को नोटिस भेजकर अपना पक्ष तीन दिन में रखने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।