{"_id":"690737f57d7f51f6540a28f7","slug":"four-youths-booked-for-posting-objectionable-post-about-ramlila-in-shahjahanpur-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रामलीला को लेकर डाली आपत्तिजनक पोस्ट, किया हंगामा, चार युवकों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रामलीला को लेकर डाली आपत्तिजनक पोस्ट, किया हंगामा, चार युवकों पर रिपोर्ट
Sun, 02 Nov 2025 04:23 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 02 Nov 2025 04:23 PM IST
सार
शाहजहांपुर के अल्हागंज में 31 अक्तूबर को श्रीराम बरात शोभायात्रा निकाली गई थी। आरोप है कि शोभायात्रा में चार युवकों ने हंगामा किया। बाद में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट भी डाली। इस पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के अल्हागंज में श्रीराम बरात शोभायात्रा के दौरान गाली-गलौज और हंगामा करने के साथ ही सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने का मामला गर्मा गया। इस मामले में श्री आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने नगर के चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
उन्होंने थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि 31 अक्तूबर की शाम श्रीराम बरात के दौरान इंद्रजीत परमार ने अपनी दुकान के आगे कुछ कुर्सियां डाल रखी थीं। शोभायात्रा की झांकियां निकलने के दौरान इंद्रजीत समेत वहां बैठे राजू राठौर, अजय चंदेल और हरप्रीत त्रिपाठी ने भस्मासुर की झांकी रोक ली। झांकी आगे बढ़ाने का प्रयास करने पर चारों गाली-गलौज करते हुए झगड़ा करने पर आमादा हो गए।
विज्ञापन
तहरीर के अनुसार, आरोपियों ने सोशल मीडिया पर रामलीला को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की। मेला कमेटी के अध्यक्ष ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपियों के पास एक रिवाल्वर और राइफल भी थी। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बताते हैं कि वादी और प्रतिवादी भाजपा से जुड़े हैं। थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन