{"_id":"6aa1b9508c01bc227e010708","slug":"four-year-old-child-dies-after-being-bitten-by-a-venomous-insect-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-184117-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जहरीले कीड़े के काटने से चार वर्षीय मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जहरीले कीड़े के काटने से चार वर्षीय मासूम की मौत
विज्ञापन
आयुष का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
निगोही (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव इटौआ निवासी बालेंद्र के पुत्र आयुष (4) को जहरीली कीड़े ने काट लिया। बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर बिच्छू काटने की आशंका के चलते परिजन झाड़फूंक कराने वाले के पास ले गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई।
मेहनत-मजदूरी करने वाले बालेंद्र के तीसरे नंबर के पुत्र आयुष को सोमवार की सुबह करीब आठ बजे जहरीले कीड़े ने काट लिया। इसके बाद रात करीब 11 बजे उसने परिजनों को बताया कि उसे किसी कीड़े ने काट लिया है। परिजनों ने आशंका जताई कि भूसा और कबाड़ वाली कोठरी के पास खेलते समय बिच्छू ने काट लिया होगा।
फिर परिजन गांव में झाड़फूंक करने वाले के पास ले गए। उसने झाड़फूंक करने के बाद घर भेज दिया। रात करीब साढ़े 11 बजे तबीयत बिगड़ने पर परिजन बच्चे को बिरसिंगपुर स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डाॅक्टर ने देखने के बाद दवा दी और घर भेज दिया। पूरी रात आयुष दर्द से तड़पता रहा।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह फिर परिजन निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने शहर ले जाने की सलाह दी। इस पर परिजन उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां आने के 20 मिनट के बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से मां सोनी देवी, भाई शिवांशु, आदित्य और नेगी बिलख पड़े। परिजनों ने देर शाम पुलिस को सूचना दी। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों ने मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमॉर्टम कराया है। रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता चलेगा।
--
यह बरतें सावधानी
सांप या जहरीले कीड़े के काटने पर घबराएं नहीं, बल्कि पीड़ित को बिल्कुल शांत और स्थिर रखें, जिससे जहर तेजी से न फैले। बिना देरी के पीड़ित को तुरंत किसी अच्छे अस्पताल ले जाएं, जहां एंटी-स्नेक वेनम का इंजेक्शन लगाया जा सके।
-डॉ.आसिफ, डिप्टी सीएमओ
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
खेत पर फसल देखने गए युवक को सांप ने डसा, हालत गंभीर
तिलहर। राजनपुर गांव में बुधवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे खेत पर फसल की देखभाल करने गए अमित को सांप ने डस लिया। कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर खेत पर गिर गए।
आसपास के खेतों पर काम कर रहे लोगों से जानकारी पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और अमित को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां उन्हें प्राथमिक उपचार देकर गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। संवाद