{"_id":"5999cfae4f1c1b14058b4713","slug":"four-women-s-cut-peak-hospital-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार महिलाओं की कटी चोटी, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार महिलाओं की कटी चोटी, अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
चोटी कटी
- फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को अलग-अलग स्थानों पर चार महिलाओं की चोटी कट गई। चोटी कटने से बेहोश महिलाओं को घरवालों ने अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश आने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव अलियापुर निवासी सर्वेश की पत्नी सावित्री की दोपहर के समय चोटी कट गई। घरवालों ने बताया कि अचानक सावित्री जोर से चीखीं और बेहोश हो गईं। उन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, नगर के मोहल्ला घरचौवा निवासी लाला की पुत्री की घर में चोटी कट गई। इससे घरवाले डर गए। नगर के मोहल्ला बहादुरगंज में अली अहमद की पुत्री फरहा नाज की सुबह 10 बजे घर के अंदर चोटी कट गई। दहशत से बेहोश हुई फरहा नाज को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, पुवायां के गांव बेहटा संवात निवासी बाबूराम की पत्नी रेनू रविवार शाम घर के बाहर खड़ी थीं। अचानक वह चीख मारकर गिर पड़ीं और बेहोश हो गईं। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो रेनू की चोटी कटी पड़ी थी। महिला का निजी डॉक्टर से इलाज कराया गया।