फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four wheelers should drive on Kola Ghat bridge

Shahjahanpur News: कोला घाट पुल पर चलें चार पहिया वाहन

Mon, 08 Jul 2024 04:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 08 Jul 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Four wheelers should drive on Kola Ghat bridge
जिला पंचायत की बैठक में संबो​धित करते वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना। संवाद
शाहजहांपुर। जिला पंचायत की त्रैमासिक बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना शामिल हुए। उनके समक्ष जनप्रतिनिधियों ने जर्जर स्कूली भवन, बिजली की समस्या और कोला घाट पुल पर चारपहिया वाहन और ई-रिक्शा के संचालन की मांग रखी। बैठक में ढाईघाट पर जिला पंचायत शाहजहांपुर की ओर से मेले का आयोजन का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन


विकास भवन सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर और सांसद अरुण सागर समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान मिर्जापुर के जिला पंचायत सदस्य ओमपाल सिंह ने कैबिनेट मंत्री से मांग करते हुए कहा कि कोलाघाट पुल का लोड टेस्ट कराकर पुल पर चार पहिया वाहन चलाने की अनुमति दी जाए। अगर यह संभव नहीं है तो कम से कम ई-रिक्शा चलाने की अनुमति दी जाए, जिससे क्षेत्र की जनता को 60 किमी का चक्कर लगाने से बच सकें।
विज्ञापन

इस पर मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि तकनीकी जांच के बाद इस पर चार पहिया वाहन चलना संभव है। बैठक में पुवायां विधायक चेतराम, जिला पंचायत सदस्य नीरज मिश्रा, ओमपाल सिंह, रामकुमार राठौर, सुमन सिंह, अभिषेक सिंह, पवन सिंह, कृष्ण पाल ब्लॉक प्रमुख भानुप्रताप सिंह, मछला सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जर्जर स्कूल भवनों और कम शिक्षकों का उठाया मुद्दा
तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा ने कहा कि उनके क्षेत्र में कई स्कूल ऐसे हैं, जिनमें शिक्षक कम हैं और छात्र अधिक। किसी स्कूल में शिक्षक अधिक हैं। इस समस्या का समाधान किया जाए। ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि ब्लॉक में उदयपुर कटैया का स्कूल भवन जर्जर है। कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने बताया कि ग्राम पंचायत वीरमपुर प्राथमिक स्कूल का भवन जर्जर है। क्षेत्र के कई स्कूलों में बारिश का पानी भर गया है। ऐसे स्कूलों का शिक्षा विभाग की ओर से सर्वे कराया जाए। विधायक ने कटरा नगर में बिछाई गई बंच लाइन की गुणवत्ता पर सवाल उठाया। कहा कि पहले पड़ी बंच लाइन ठीक थी। अब नई बंच लाइन डालने के बाद केबल बार-बार टूट रहे हैं।
जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने कहा कि बंच लाइन में क्षमता से अधिक वृद्धि कराने वालों की कमेटी बनाकर जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। एमएलसी सुधीर गुप्ता ने कहा कि पुवायां में जलभराव की समस्या रहती है। इस पर सभी जनप्रतिनिधियों ने समर्थन करते हुए कहा कि उनके क्षेत्र में भी जलभराव की स्थिति खराब है। अधीक्षण अभियंता विद्युत निगम जेपी वर्मा ने बताया कि विद्युत की समस्या से निपटने के लिए जिले में 10 नए विद्युत उपकेंद्र का प्रस्ताव पारित हो गया है।

-----
15वें वित्त आयोग की अनुपूरक योजना की गई अनुमोदित
24 फरवरी 2024 की बैठक में की गईं कार्यवाही की पुष्टि की गई। राज्य वित्त एवं 15वें वित्त आयोग के तहत वर्ष 2024-25 की अनुपूरक योजना अनुमोदित की गई। इसके बाद विभिन्न विभागों की समीक्षा की गई। मिर्जापुर ब्लॉक प्रमुख प्रयांशु सिंह रघुवंशी ने सदन के समक्ष प्रस्ताव रखा कि श्रृंगी ऋषि की तपोभूमि गंगा के तट ढाई घाट पर जिला पंचायत शाहजहांपुर की ओर से मेले का आयोजन किया जाए। जनपद फर्रुखाबाद के ग्राम चौरा, गुटेटी दक्षिण, शरीफपुर छिछनि, जेतपुर, गढ़िया, भगवानपुर तथा बांसखेडा को जनपद शाहजहांपुर में शामिल कराया जाए। सदन में इस पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed