फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four thousand families were left thirsty for water due to damaged pipeline.

Shahjahanpur News: पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से चार हजार परिवार पानी के लिए तरसे

Sat, 22 Aug 2026 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Four thousand families were left thirsty for water due to damaged pipeline.
पुवायां रोड पर पुलिस लाइन कॉलोनी गेट के पास क्षतिग्रस्त हुई पाइप लाइन। संवाद
शाहजहांपुर। बिजली का खंभा लगाने के लिए की गई खोदाई से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से तीन मोहल्लों में करीब चार हजार घरों की पानी की आपूर्ति दो दिन से बाधित है। पानी के टैंकर लगाकर क्षेत्र के पार्षद ने पानी की आपूर्ति का प्रयास किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुवायां रोड पर पुलिस लाइन कॉलोनी के गेट के पास में लगे ट्रांसफार्मर के नजदीक बिजली का खंभा लगाने के लिए मशीन से गड्ढा खोदा जा रहा था। तभी नीचे से गुजर रही पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे दिलाजाक, तारीन जलालनगर और रामनगर स्थित आर्यनगर की पानी की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र की पार्षद आफरीन बानो और उनके पति जीशान हुसैन उर्फ रिंकू ने नगर निगम से संपर्क कर कई जगह पानी की आपूर्ति के लिए टैंकर लगवाए। जलकर विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद मरम्मत का कार्य शुरू हुआ। एक बार करीब आधा घंटे के लिए पानी आया फिर आपूर्ति बंद हो गई। जलकल महाप्रबंधक विजय मौर्य ने बताया कि क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत करा दी गई है। जल्द पानी की आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed