फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   four student killed in van accident in shahjahanpur

हादसा: मजदूरी कर भरी बेटे की फीस, ब्याज पर रुपये लेकर दिया था वैन का किराया, बेटे का शव देख बेसुध हुए मां-बाप

Wed, 28 Feb 2024 03:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 28 Feb 2024 03:10 PM IST
सार

शाहजहांपुर के गांव नगला जाजू निवासी नीरज कुमार और मीना देवी के पास रोजी-रोटी का कोई खास जरिया नहीं था। दोनों मेहनत-मजदूरी कर बेटे अनुरूप को पढ़ा रहे थे। मंगलवार सुबह हुए हादसे में उनके बेटे अनुरूप की भी मौत हो गई। 

विज्ञापन
four student killed in van accident in shahjahanpur
बेटे अनुरूप की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में कांट-जलालाबाद रोड पर मंगलवार को तेज रफ्तार और वैन चालक के नशे ने चार परिवारों के घरों के चिरागों को हमेशा के लिए बुझा दिया। परीक्षार्थियों से भरी तेज रफ्तार वैन टायर फटने से दो बार पलटकर खाई में जा गिरी। हादसे में छात्रा मोहिनी (16) पुत्री महेंद्र व अनुराग (14) पुत्र चंद्रपाल श्रीवास्तव निवासी बरेंडा, प्रतिष्ठा मिश्रा (15) पुत्री अनिल मिश्रा निवासी हरिपुर और अनुरूप (18) पुत्र नीरज निवासी नगलाजाजू की मौत हो गई। नगला जाजू निवासी नीरज कुमार और मीना देवी के पास रोजी-रोटी का कोई खास जरिया नहीं था। 

विज्ञापन


दोनों मेहनत-मजदूरी कर बेटे अनुरूप को पढ़ा रहे थे। उनका सपना था कि बेटे के शरीर पर सेना की वर्दी सजे। बेटे की पढ़ाई के लिए मजदूरी कर फीस चुकाई थी। ब्याज पर रुपये लेकर वैन का किराया दिया। हादसे में अनुरूप की मौत के बाद दंपती के करुण क्रंदन से हर आंख नम हो गई।
विज्ञापन


एक गलती और बुझे चार घरों के चिराग: पहले भी टकराते बची थी गाड़ी, चालक कर लेता ये काम तो न होता हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन


घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से दंपती सभी बच्चों को नहीं पढ़ा रहे थे। दूसरे नंबर का बेटा अनुरूप होनहार था तो उसकी पढ़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते थे। हालांकि, नीरज बेटे को जैतीपुर भेजने के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन बेटे की जिद के आगे वह झुक गए। मीना देवी ने ब्याज पर रुपये लेकर वैन का किराया दिया था, तब अनुरूप ने कहा था कि अम्मा हम अच्छे नंबर से पास होंगे। जितना रुपया लगाओगी, उतना हम ब्याज समेत अदा कर देंगे। उसकी मौत से भाई अजयराम, विजयराम, अनुराम, आनंद बेसुध हो गए।

इधर, हादसे पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की कामना की।  पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि पूरी सरकार दुर्घटना में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।  सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, राजेश कश्यप, अवधेश वर्मा और दिवंगत विधायक मानवेंद्र सिंह के पुत्र अरविंद सिंह ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की।

सिविल सर्विस की तैयारी करना चाहती थी मोहिनी 
महेंद्र की बेटी मोहिनी की हादसे में जान चली गई। बेटी की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ गया। मोहिनी 12वीं पास होने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने की सोच रही थी। वह सिविल सर्विसेज में जाना चाहती थी। उसकी मौत से मां रामकुमारी, बहन बबली, प्रीति, संगीता और भाई गौरव व गौतम का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

छोटा बेटा दूसरी कार से गया, बड़े की चली गई जान
कांट के पथरा खास में सफाई कर्मी चंद्रपाल के बड़े बेटे अनुराग व धनंजय का सेंटर भी जैतीपुर में गया था। दोनों विद्यालय आए थे। धनंजय को दूसरी कार से भेजा गया था। अनुराग अपने दोस्तों के साथ मुलायम की वैन में सवार हो गया। बेटे का शव देखकर चंद्रपाल के पैर लड़खड़ा गए। उनका बड़ा बेटा अभिषेक पुवायां से बी-फार्मा कर रहा है। बेटी नेहा उर्फ पल्लवी भी पढ़ाई करती है।

प्रधानाचार्य की बेटी प्रतिष्ठा भी थी वैन में, चली गई जान 
श्रीमती उमलेश देवी विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल मिश्रा की बेटी प्रतिष्ठा की भी हादसे में जान चली गई। सूचना पर मां ममता देवी मोर्चरी के पास बैठकर बिलख पड़ी। महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें संभाला और सांत्वना दी। ममता के अनुसार, पेपर होने की वजह से सुबह चार बजे ही बेटी जाग गई थी। पढ़ने में होशियार प्रतिष्ठा की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed