पांच किलो अफीम सहित चार लोग गिरफ्तार
सार
झारखंड से अफीम लाकर शाहजहांपुर और आसपास के जिलों में बेचने वाले गिरोह के चार तस्करों को पुलिस ने पांच किलो अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसपी ग्रामीण संजीव वाजपेयी ने बताया कि थाना पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि बरेली जिले के चार लोग सुनासिरनाथ मंदिर गोशाला के पास अफीम बेचने आए हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन