फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four roads of Puwayan Nagar will be paved, tender process started

Shahjahanpur News: पुवायां नगर की चार सड़कें होंगी चकाचक, टेंडर प्रक्रिया शुरू

Sun, 10 Mar 2024 02:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 10 Mar 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Four roads of Puwayan Nagar will be paved, tender process started
पुवायां। नगर की करीब चार सड़कें चकाचक होंगी। नगर पालिका ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। सबकुछ ठीकठाक रहा तो आचारसंहिता लगने से पहले इनका निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की किसी भी दिन घोषणा हो सकती है। आचार संहिता लगते ही नए निर्माण पर रोक लग जाएगी। नगर पालिका ने शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत एक करोड़ 18 लाख 43 हजार 261 रुपये से नगर के चार हाटमिक्स सड़कों की मरम्मत का कार्य कराने की तैयारी पूरी कर ली है। इसके अलावा राज्य वित्त आयोग से मिली धनराशि के तहत नगर के मोहल्ला कसभरा तकिया में निगोही रोड से एक पैलेस तक 18 लाख 61 हजार रुपये से इंटरलॉकिंग रोड का कार्य भी कराया जाएगा। 14 मार्च तक इसके लिए टेंडर मांगे गए हैं। अगर 14 मार्च तक आचार संहिता लागू नहीं हुई तो 16 मार्च से कार्य भी शुरू करा दिया जाएगा। इसके अलावा सावित्री क्लीनिक से इंडेन गैस एजेंसी तक, गुरुद्वारा के पास से अजीत सराफ की दुकान तक, रामलीला रोड पर राजा साहब के बाग के सामने से जेबां रोड पुलिया तक और ब्रजकिशोर गुप्ता की दुकान से देवस्थान मंदिर के मोड़ तक सड़कों का निर्माण होना है।
विज्ञापन


----

शासन से धनराशि मिली थी, इसीलिए मार्गों को बेहतर करने के लिए काम किया जाना था। हॉटमिक्स सड़कों पर जल्द ही कार्य भी शुरू कराकर प्रमुख मार्गों को बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय गुप्ता चेयरमैन नगर पालिका परिषद पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed