फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four people ride on one bike, life in danger

Shahjahanpur News: नशीला शीतल पेय पिलाकर युवक ने महिला से किया दुष्कर्म

Mon, 19 May 2025 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Four people ride on one bike, life in danger
कांट। गुड़गांव के एक अस्पताल में नौकरी कर रही कानपुर की महिला को क्षेत्र के एक युवक ने नशीला शीतल पेय पिलाकर उससे दुष्कर्म किया। महिला के अश्लील वीडियो बनाकर आरोपी उसे ब्लैकमेल कर बार-बार दुष्कर्म करने लगा और उससे 50 हजार रुपये भी ठग लिए। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी समेत उसके माता-पिता और दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसका पति काफी समय से लापता है। वह गुड़गांव जाकर नौकरी करने लगी थी। कांट के गांव बरनावा निवासी आरोपी रवि प्रकाश उर्फ अजय शुक्ला से संपर्क होने पर उससे बात होने लगी। करीब एक साल पहले आरोपी उसके कमरे पर आया और शीतल पेय में नींद की गोलियां मिलाकर उसे पिला दीं। बेसुध होने पर उसने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

महिला के अनुसार होश आने पर उसने रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही तो आरोपी ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। वह लोकलाज के कारण चुप रही तो आरोपी उसके साथ रहकर आए दिन दुष्कर्म करने लगा। गर्भवती होने पर आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर गर्भपात करा दिया। शादी के बहाने उसने रकम भी ठग ली। बाद में घरवालों से मिलवाने को कहने पर आरोपी उसे अकर्रारसूलपुर में अपने एक दोस्त के घर ले गया और वहां भी दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के अनुसार काफी कहने पर आरोपी ने उसे अपने घर ले जाकर परिवार वालों से मिलवाया। महिला ने आरोपी के घरवालों को सारी बात बताते हुए खुद को अनुसूचित जाति की बताया तो आरोपी के घरवाले आगबबूला हो गए और उसे मारपीट कर बेइज्जत करते हुए घर से निकाल दिया। कानपुर पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी ने कोई कार्रवाई नहीं होने दी। इस पर उसने न्यायालय की शरण ली। पुलिस ने आरोपी समेत उसकी मां गिरिजा देवी, पिता गिरिजा शंकर और भाई अतुल व रजनीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed