फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   accused molested four girl students returning from coaching in Shahjahanpur

Shahjahanpur: कोचिंग से लौट रहीं चार छात्राओं से छेड़खानी, शोहदों ने पकड़ा दुपट्टा, बोले- उठा ले चलो

Mon, 15 Sep 2025 12:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 15 Sep 2025 12:42 PM IST
सार

शाहजहांपुर में कोचिंग से लौट रहीं चार छात्राओं के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। एक छात्रा के पिता ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
accused molested four girl students returning from coaching in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

शाहजहांपुर के एक मोहल्ले में कोचिंग से लौट रहीं चार छात्राओं के साथ छेड़खानी की गई। आरोपियों ने सरेराह छात्राओं का दुपट्टा पकड़ा और उठा ले जाने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी दो पुत्रियां और दो भतीजी एक कोचिंग में पढ़ती हैं। चारों एक साथ कोचिंग जाती हैं। चारों छात्राएं रविवार को दोपहर घर लौट रही थीं। तभी रास्ते में एक मोहल्ले में दुकान पर बैठे चार युवक उन्हें देखकर अश्लील हरकतें करने लगे। आरोप है कि आरोपियों ने दो छात्राओं का दुपट्टा पकड़ लिया और कहने लगे कि उठा ले चलो 20-25 लाख रुपये खर्च कर मामला निपटा लेंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- दिशा पाटनी के घर पर हमला: हमलावरों को पाताल से भी खोज निकालेंगे, CM योगी के ओएसडी ने जगदीश पाटनी को दिया भरोसा
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि इस मामले में थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के रहने वाले आरोपी फूल मियां, सरताज, हुसैन और सादमान के खिलाफ छेड़खानी और पाक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। 

पुवायां: छात्राओं ने कोचिंग जाना छोड़ा
पुवायां क्षेत्र में छात्र ने छात्राओं को रोककर उनसे अभद्रता की। गाली-गलौज कर अश्लील शब्द कहे। इससे डरी छात्राओं ने कोचिंग जाना छोड़ दिया। उधर दूसरे पक्ष ने भी छात्राओं के परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। 

पुवायां क्षेत्र के व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री और भतीजी गांव में ही कोचिंग के लिए जाती हैं। एक छात्र ने दोनों को रास्ते में रोक लिया और अश्लील बातें करने लगा। मना करने पर गाली-गलौज कर धमकी दी। छात्राओं ने शिक्षक को बताया तो उसने आरोपी छात्र को कोचिंग से भगा दिया। 

यह भी पढ़ें- UP: माथे पर तिलक... हाथ से रिस रहा था खून, मुंह और कान में भर गई थी मिट्टी; 20 दिन की बच्ची को जिंदा दफनाया

आरोप है कि इससे नाराज छात्र ने कोचिंग से घर जा रही पुत्री और भतीजी को रास्ते में रोक लिया और धमकी दी। भतीजी को आरोपी ने धक्का देकर गिरा भी दिया, जिससे उसे चोट भी आई। जानकारी मिलने पर वह आरोपी के घर शिकायत करने गए तो उसके परिजनों ने भी गाली-गलौज कर धमकी दी। 

पुलिस के रिपोर्ट दर्ज नहीं करने से परेशान पुत्री और भतीजी ने कोचिंग जाने से मना कर दिया। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर आई हैं। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed