Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attack on Disha Patni house We will find attackers even from underworld CM Yogi OSD assured Jagdish Patni

दिशा पाटनी के घर पर हमला: हमलावरों को पाताल से भी खोज निकालेंगे, CM योगी के ओएसडी ने जगदीश पाटनी को दिया भरोसा

Sun, 14 Sep 2025 10:16 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 14 Sep 2025 10:16 PM IST
सार

जगदीश पाटनी ने उन्हें घटनाक्रम के बारे में बताया। बताया कि जिस तरह की आईडी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर घटना की जिम्मेदारी ली गई है, उससे उनका परिवार सहमा हुआ है।

विज्ञापन
Attack on Disha Patni house We will find attackers even from underworld CM Yogi OSD assured Jagdish Patni
दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग (लाल घेरे में छर्रे के निशान) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर हुई फायरिंग की गूंज सीएम योगी आदित्यनाथ तक पहुंच गई है। हाई प्रोफाइल प्रकरण में सीएम के ओएसडी राजभूषण ने फोन कर दिशा के पिता जगदीश चंद्र पाटनी से वार्ता की। परिवार की सुरक्षा की जानकारी ली, साथ ही कहा कि अपराधियों को पाताल से भी निकाल लाएंगे।रात में सीएम योगी ने भी उनसे बात की। जगदीश पाटनी ने बताया कि सीएम योगी ने फोन पर उनसे बात की। परिवार को सांत्वना दी। कहा कि उनकी सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। 

विज्ञापन
Trending Videos

आंवला से भाजपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप के मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप ने बताया कि उनकी मौजूदगी में सीएम के ओएसडी राजभूषण सिंह ने कॉल पर जगदीश पाटनी से घटनाक्रम की जानकारी ली। पूरे प्रकरण पर विस्तार से जानकारी ली गई। 

यह भी पढ़ें- UP: भिवानी कोर्ट में कत्ल और पुर्तगाल कनेक्शन... अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर गोलीबारी में नया मोड़; पूरी कहानी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

जगदीश पाटनी ने उन्हें घटनाक्रम के बारे में बताया। बताया कि जिस तरह की आईडी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर घटना की जिम्मेदारी ली गई है, उससे उनका परिवार सहमा हुआ है। हालांकि एसएसपी व एडीजी समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने उनको सुरक्षा का भरोसा दिया है और सुरक्षाकर्मी भी दिए हैं।

विज्ञापन

ओएसडी राजभूषण सिंह ने पाटनी को भरोसा दिया कि आरोपी बच नहीं सकेंगे। अपराधियों को उप्र पुलिस पाताल से भी निकाल लाएगी। ओएसडी ने कहा कि आपके परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है, आप बिल्कुल निश्चिंत रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed