फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four people, including the driver, critically injured after tractor falls into river.

Shahjahanpur News: ट्रैक्टर नदी में गिरने से चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल

Wed, 08 Apr 2026 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Four people, including the driver, critically injured after tractor falls into river.
तिलहर/मीरानपुर कटरा। जिकरीपुर गांंव में मंगलवार को सुबह गेहूं लेने खेत पर जा रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गर्रा नदी में जा गिरा। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार चालक समेत चार लोग पानी में गिरकर ट्रैक्टर के नीचे फंस गए। ग्रामीणों ने घायलों को नदी से बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

जिकरीपुर निवासी वीरेश का खेत गांव के छोर पर नदी के किनारे है। वह मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे गेहूं लेने ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर खेत की ओर जा रहे थे। ट्रैक्टर वीरेश चला रहे थे और उस पर उनका पुत्र शेखर, पुत्री एशवी और गांव के ही रामलड़ैते भी सवार थे।
विज्ञापन

रास्ते में नदी के पास ढलान पर अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर सीधे नदी में जा गिरा। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक चारों लोग घायल होकर बेहोश हो चुके थे। सीएचसी से डॉक्टरों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed