{"_id":"69a9c0fcf27942593805af49","slug":"four-people-including-a-child-were-injured-after-being-bitten-by-dogs-and-monkeys-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-167170-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कुत्तों और बंदरों के काटने से बालक समेत चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कुत्तों और बंदरों के काटने से बालक समेत चार लोग घायल
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। कस्बा समेत क्षेत्र के गांवों में कुत्तों और बंदरों के हमले थम नहीं रहे हैं। बृहस्पतिवार को कुत्तों और बंदरों के काटने से बालक समेत चार लोग घायल हो गए। इन सभी को सीएचसी पर उपचार देने के साथ एआरवी के इंजेक्शन लगाए गए। रमापुर दक्षिणी में बृहस्पतिवार को सुबह अर्जुन कुत्ते के काटने और मुनीश बंदर के हमले में घायल हो गए।
पौकी निवासी शिवनंदन बंदर के काटने से घायल हो गए। सालपुर नवदिया गांव के राजवीर सिंह के पुत्र देव को एक कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. फैजान खां ने सभी से अपील की है कि कुत्ते, बंदर, बिल्ली आदि पशुओं के काटने पर देसी इलाज में समय गंवाने के बजाय तत्काल सीएचसी पर आकर अपना उपचार कराएं।
000
बंदरों के हमले में छत से गिरकर युवती गंभीर घायल
खुटार। छत पर कपड़े लेने गई खुटार के मोहल्ला गांधीनगर निवासी ओमप्रकाश की 20 वर्षीय पुत्री कोमल को बंदरों ने दौड़ा लिया। बचने के प्रयास में कोमल छत से गिरकर गंभीर घायल हो गई। परिजनों ने बताया कि घटना मंगलवार की है। कोमल के पैर और कमर में ज्यादा चोट आई है। कोमल का शाहजहांपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। संवाद